ग्वालियर-चंबल की जन आशीर्वाद यात्रा भिण्ड से शुरू, BJP उम्मीदवार नहीं, हर सीट पर कमल लड़ेगा चुनाव: प्रभात झा
Bhind BJP News: प्रझात झा ने कहा कि BJP का देवदुर्लभ कार्यकर्ता पार्टी के लिए भगवान के समान है। कार्यकर्ता ने ही बूथ जिताकर भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाया है। विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं, हर सीट पर कमल चुनाव लड़ेगा। इसलिए आपकी जिम्मेदारी बनती है कि मध्य प्रदेश में 200 से अधिक सीटें जिताकर पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएं। मेहगांव में फिर से कमल खिलाकर पार्टी को मजबूत करें।
बता दे बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रझात झा, मध्य प्रदेश शासन के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने जन आशीर्वाद यात्रा के तहत मेहगांव, गोहद में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। सभा को मध्य प्रदेश शासन के मंत्री ओपीएस भदौरिया, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य और सांसद संध्या राय ने भी संबोधित किया। इससे पहले भिण्ड जिले से यात्रा का प्रारंभ हुआ। स्थानीय लोगों ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

200 सीटों पर भाजपा को जिताकर बनाएं रिकॉर्डः प्रभात झा
पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा ने कहा कि इस जन आशीर्वाद यात्रा में हम आपसे आशीर्वाद मांगने आए हैं और यह आशीर्वाद हम भाजपा के द्वारा किए गये काम के आधार पर आपसे मांग रहे हैं। आपके आशीर्वाद से प्रदेश में पांचवीं बार भाजपा की सरकार बनेगी और ये प्रदेश के लिए एक नया रिकॉर्ड होगा। जनता जनार्दन भगवान की तरह है। जनता और कार्यकर्ता के आशीर्वाद से ही भाजपा आज शिखर पर है। मध्य प्रदेश विधानसभा में फिर आपको रिकॉर्ड बनाकर भाजपा को जिताना है। रिकॉर्ड बनाने का काम आपको करना है। चुनाव में प्रत्याशी नहीं हर सीट पर कमल चुनाव लड़ेगा। सभी लोग मिल-जुलकर कमल को जिताने पर का काम करें। आपके समर्पण और मेहनत से 200 सीटों पर भाजपा का कमल फिर खिलेगा।
आपका निशान कमल निशान, आपकी पार्टी भारतीय जनता पार्टीः डॉ नरोत्तम मिश्रा
एमपी शासन के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है। हर महीने बहनों के खातों में पैसे डाले जा रहे हैं। धीरे-धीरे यह राशि बढ़कर साल में 36 हजार रूपए हो जाएगी। आपको 100 रूपए रोजाना के हिसाब से मिलने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि BJP कमल की फुलवारी है, यह हमेशा याद रखना जो कहती है वो करती भी है।
भाजपा ही है जो बेटी के जन्म, पढ़ाई और शादी के लिए पैसा देती है, मदद करती है, बुजुर्गों को निः शुल्क तीर्थ यात्रा करती है। बहनों को नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण देती है। लाडली बहनों को हाथ खर्च के लिए साल का 36 हजार रूपए तक देने की सोच रखती है। उन्होंने कहा कि भूल से भी किसी के बहकावे में आकर कांग्रेस को वोट मत दे देना, नहीं तो ध्यान है कि केवल 15 महीने के लिए कांग्रेस की सरकार आई थी तो उसने सबसे पहले संबल योजना, बुजुर्ग तीर्थ दर्शन योजना और पेंशन बंद करके सबसे गरीबों के हक पर डाका मारा था। हमेशा याद रखना आपका निशान कमल निशान, आपकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है।

गोहद के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ूंगाः लाल सिंह आर्य
गोहद से पार्टी प्रत्याशी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि BJP की सरकार ने देश, प्रदेश और गोहद क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया है। मेरे बारे में गलत बातें प्रसारित की जाती हैं लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। कांग्रेस ने हमेशा क्षेत्र की जनता को ठगने का काम किया है, यही कांग्रेस का मूल चरित्र है। मैं जनता को विश्वास दिलाता हूं कि अब जनता के साथ ठगी नहीं होगी। गोहद के विकास और आपके सम्मान के लिए में कोई कसर नहीं छोडूंगा।
सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास भाजपा का मूलमंत्रः ओपीएस भदौरिया
मध्य प्रदेश शासन के मंत्री ओपीएस भदौरिया ने कहा कि आज भाजपा ही वह पार्टी है, जिसकी सरकार ने क्षेत्र में विकास कार्यों को किया है। भाजपा ने सड़कों की स्थिति को बेहतर किया है, शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सीएम राइस जैसे स्कूल खोले हैं। किसान सम्मान निधि हो या किसान कर्ज माफी भाजपा इसके लिए हमेशा आगे आई है। भाजपा जो कहती है वह करती है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास भाजपा का मुख्य उद्देश्य है।
यात्रा को जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
ग्वालियर-चंबल संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा को भी अपार जनसमर्थन मिल रहा है। रोड शो, सभाओं में भारी जनसैलाब उमड़ रहा है। पूरा यात्रा मार्ग और सभा स्थल इस तरह के नारों से गूंज रहे हैं। सरकार द्वारा कराए गए जनहितैषी कार्यों को लेकर जनता प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त कर रही है। रविवार को भिण्ड से शुरू हुई यात्रा का जगह-जगह भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत हो रहा है। कुछ स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। कई जगह जेसीबी में चढ़कर लोगों ने यात्रा का फूलों की बारिश की और ऐतिहासिक स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications