भिंड में पुलिस की वर्दी पहनकर व्यापारी के घर में घुसे बदमाशों ने की हत्या और लूट

भिंड के गोहद कस्बे में रहने वाले बर्तन व्यापारी रामकुमार लोहिया के घर मे पुलिस की वर्दी पहनकर घुसे बगमाशों ने की वारदात

भिंड, 15 अगस्त। भिंड के गोहद कस्बे में बर्तन व्यापारी के घर में पुलिस की वर्दी पहन कर बदमाश घुस गए। बदमाशों ने बुजुर्ग व्यापारी और उसकी बेटी को बांध दिया और घर में रखे लाखों रुपए और सोने चांदी के जेवर लूट ले गए। इस पूरी वारदात के दौरान व्यापारी की बेटी की भी मौत हो गई।

गोहद बाजार में हुई वारदात

गोहद बाजार में हुई वारदात

गोहद के बाजार में रहने वाले बर्तन व्यापारी रामकुमार लोहिया के घर में रविवार की शाम को तीन लोग घुस गए। इनमें से 2 लोग पुलिस की वर्दी पहने हुए थे जबकि एक व्यक्ति सादा कपड़ों में था। पुलिस की वर्दी पहने हुए दोनों लोगों ने बुजुर्ग व्यापारी रामकुमार लोहिया से कहा कि उनके बेटे लकी पर हथियार होने की सूचना मिली है इसलिए वे घर की तलाशी लेने आए हैं। जिस वक्त बदमाश घर में पहुंचे थे उस वक्त घर में रामकुमार लोहिया और उनकी 28 साल की बेटी रिंकी मौजूद थी।

घर के रखे सामान की ली तलाशी

घर के रखे सामान की ली तलाशी

पुलिस की वर्दी पहने हुए बदमाशों ने रामकुमार लोहिया से कहा कि एक युवक पिस्टल के साथ पकड़ा गया है, उसने बताया कि तुम्हारे बेटे लकी पर दो पिस्टल है, इसी सूचना पर से हम घर की तलाशी लेने आए हैं। रामकुमार लोहिया को लगा कि पुलिस घर की तलाशी लेना चाहती है इसलिए रामकुमार लोहिया ने उन्हें घर की तलाशी लेनी दी। यहां तक कि घर की तिजोरी की चाबी भी उन्होंने पुलिस की वर्दी पहन कर आए बदमाशों को सौंप दी।

व्यापारी और उसकी बेटी के बांध दिए हाथ-पैर

व्यापारी और उसकी बेटी के बांध दिए हाथ-पैर

पुलिस की वर्दी पहन कर आए बदमाशों ने व्यापारी रामकुमार लोहिया और उनकी बेटी रिंकी के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद घर में रखा हुआ तकरीबन 25 लाख रुपए नगद और सोने चांदी के जेवर निकाल कर ले गए। इस दौरान बदमाशों ने व्यापारी की बेटी रिंकी के मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया था।

घर के दरवाजे खुले देखकर पड़ोसी पहुंचे घर के अंदर

घर के दरवाजे खुले देखकर पड़ोसी पहुंचे घर के अंदर

जब पड़ोसियों ने व्यापारी रामकुमार लोहिया के घर का दरवाजा खुला देखा तो किसी अनहोनी की आशंका के चलते हुए घर के अंदर पहुंचे ।यहां रामकुमार लोहिया बंधे पड़े हुए थे। पड़ोसियों ने रामकुमार के हाथ पैर खोले। इसके बाद जब उन्होंने व्यापारी की बेटी रिंकी को देखा तो रिंकी की मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद आक्रोशित हो गए व्यापारी

घटना के बाद आक्रोशित हो गए व्यापारी

दिनदहाड़े हुई इस घटना की जानकारी जैसे ही बाजार के अन्य व्यापारियों को मिली तो व्यापारी आक्रोशित हो गए और व्यापारी एकजुट होकर हंगामा करने लगे। व्यापारियों की हंगामे की खबर मिलते ही भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह कुशवाहा मौके पर पहुंच गए।

एसपी ने बदमाशों को जल्द पकड़ने की कही बात

एसपी ने बदमाशों को जल्द पकड़ने की कही बात

मौके पर पहुंचे भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह कुशवाह ने पूरी स्थिति का जायजा लिया और आक्रोशित व्यापारियों को समझाईश देकर शांत किया। एसपी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+