भिंड में लव जिहाद, करणी सेना और बजरंग दल ने किया प्रदर्शन
भिंड में नंदनी तोमर सुसाईड केस में नंदनी का जोया खान नाम से वोटर कार्ड सामने आने के बाद पूरा मामला लव जिहाद पर पहुंच गया है, हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए आरोपी तौफाक कान के खिलाफ लव जिहाद की धाराओं में कार्रवाई करन
भिंड,

नंदनी तोमर ने अपने घर में की थी खुदकुशी
नगर पालिका भिंड में भृत्य के पद पर पदस्थ नंदनी तोमर ने दो महीने पहले महावीर गंज स्थित अपने निवास पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में भिंड पुलिस ने जांच की। जांच के बाद पुलिस ने नंदनी तोमर के घर के सामने जिम चलाने वाले तौफीक खान को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था और उसे जेल भी भेज दिया था।

नंदनी तोमर के घर के सामने जिम संचालित करता था तौफीक
नंदनी तोमर अपनी 9 साल की बेटी के साथ महावीर गंज में रहती थी। नंदनी तोमर के घर के सामने ही तौफीक खान एक जिम चलाता था। तौफीक खान के नंदनी के साथ अच्छे संबंध थे, लेकिन जांच में खुलासा हुआ की तौफीक ने नंदनी से पैसे ले रखे थे इस बात से नंदनी परेशान थी और उसने खुदकुशी कर ली।

नंदनी तोमर का नया वोटर कार्ड सामने आने से मच गया हड़कंप
पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज करते हुए तौफीक खान को गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया, लेकिन नया बवाल उस वक्त खड़ा हो गया जब नंदनी तोमर के घर से एक वोटर कार्ड मिला। इस वोटर कार्ड पर तस्वीर तो नंदिनी की थी लेकिन नाम जोया खान लिखा हुआ था और पति के नाम के स्थान पर तौफीन खान लिखा हुआ था।

वोटर कार्ड सामने आने के बाद करणी सेना और बजरंग दल ने किया बवाल
जैसे ही नंदनी तोमर का जोया खान नाम से वोटर कार्ड सोशल मीडिया पर सामने आया तो बजरंग दल और करणी सेना ने इस मुद्दे को उठा लिया। बजरंग दल और करणी सेना ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार को भिंड में लहार चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान करणी सेना और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर झूमाझटकी हुई। चक्का जाम की वजह से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।

पुलिस ने दिया कार्रवाई करने का भरोसा
प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन के बाद कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा और इस पूरे मामले में जांच करते हुए तौफीक खान पर हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच करवा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications