MP Bhind में ‘टॉयलेट पर टेंशन..', होने लगी फायरिंग, विवाद में एक व्यक्ति की चली गई जान
एमपी के भिंड जिले में सड़क किनारे टॉयलेट करने को लेकर ऐसा विवाद उपजा कि एक व्यक्ति की जान चली गई। दो पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावार की तलाश शुरू कर दी है।

Firing in MP Bhind on 'tension over toilet:भिंड के नया गांव क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े होकर टॉयलेट कर रहे युवक के साथ गांव के कुछ लोगों के बीच विवाद इतना गहरा गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। घटना में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिन्हें इलाज के लिए ग्वालियर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं इस विवाद के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

भिंड में सड़क किनारे टॉयलेट करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। नयागांव पुलिस के मुताबिक गांव के रहने वाले पिंटू शर्मा का विकास राजावत, गोलू कुछ अन्य लोगों के बीच विवाद हुआ था। पिंटू टॉयलेट कर रहा था, तभी वहां विकास, गोलू और उसके कुछ साथी पहुंचे। पिंटू नशे की हालत में था और उससे तीनों युवकों ने सड़क किनारे टॉयलेट करने का विरोध किया। इस बात पर दोनों पक्षों में गाली-गलौच शुरू हो गई। विकास और उसके साथियों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया गया कि खुली जगह में टॉयलेट करते हुए पिंटू वहां से निकलने वाले लोगों के साथ गंदी हरकते करता हैं।
Recommended Video


पुलिस में शिकायत दर्ज होने से खफा पिंटू शर्मा रात को लाइसेंसी राइफल लेकर दोबारा पहुंचा। जहां शिकायत करने वाले पक्ष को ललकारने लगा। दोबारा दोनों पक्ष फिर भिड़ गए। पिंटू ने युवकों पर दनादन फायरिंग शुरू कर दी। घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी, जिसकी मौत हो गई। वहीं अन्य तीन युवक गभीर रूप से घायल हो गए। नयागांव थाना के टीआई कमलकांत के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर पहले भी विवाद होते आए है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications