Bhind News: सस्पेंड हुए तो बदला लेने को आतुर शिक्षक ने पार की सारी हदें, घातक हथियार लेकर पहुंचा स्कूल
Bhind News:
Bhind News: मध्यप्रदेश के भिंड जिले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक शराब के नशे की हालत में अपने हाथों में कट्टा थामकर स्कूल पहुंच गया और यहां जमकर हंगामा मचाया। नशे में होने का ग्रामीणों ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया है।शिक्षक पहले भी शराब पीकर स्कूल पहुंचा था। इसकी शिकायत किए जाने के बाद शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया। इस कार्रवाई से नाराज होकर शिक्षक हाथ में कट्टा लेकर स्कूल पहुंच गया है।
वीडियो भिंड के जामना शासकीय स्कूल का है। इस स्कूल में किशन शाक्य नाम का शिक्षक कार्यरत है। किशन शाक्य अक्सर शराब पीकर अपनी नौकरी पर आया करता था। शराबी से अन्य शिक्षक परेशान थे। उन्होंने इसकी शिकायत सरपंच गंगाश्री से की। गांव की सरपंच ने इस बात की शिकायत शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से कर दी। अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुए किशन शाक्य को निलंबित कर दिया।

अपने निलंबन से नाराज किशन शाक्य शराब के नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंच गया। शिक्षक के हाथों में कट्टा थामे हुए था। कट्टा लेकर किशन पूरे स्कूल में दौड़ता रहा और गोली चलाने की धमकी देता रहा। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। हंगामा करने के बाद किशन विद्यालय से बाहर चला गया। इसके बाद थाने पहुंचकर सरपंच गंगाश्री ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
भिंड जिले का सरकारी शिक्षक सस्पेंड हुआ तो हाथ में कट्टा लेकर पहुंचा स्कूल pic.twitter.com/p7ZZmr5YHd
— Rakesh kumar patel (@NanheRakesh) July 15, 2023












Click it and Unblock the Notifications