चंबल के गांव में पहुंची सीआरपीएफ के जवान की पार्थिव देह, भारत माता के लगने लगे जयकारे
जम्मू कश्मीर में पदस्थ सीआरपीएफ के जवान मोहर सिंह की ड्यूटी के दौरान हुई मौत, गृहगांव रोहिन्दा में हुआ पार्थिव देह का अंतिम संस्कार
भिंड, 31 जुलाई। सीआरपीएफ के जवान मोहर सिंह की ड्यूटी के दौरान श्रीनगर में मौत हो गई। जवान की पार्थिव देह रविवार को उनके गृह गांव रोहिंदा पहुंची। सीआरपीएफ के जवान की पार्थिव देह जैसे ही गांव में दाखिल हुई तो गांव में भारत माता की जय के नारे लगने लगे।

भिंड जिले के रोहिन्दा गांव के रहने वाले थे मोहर सिंह तोमर
सीआरपीएफ में पदस्थ मोहर सिंह तोमर भिंड जिले के रोहिन्दा गांव के रहने वाले थे। रोहिन्दा गांव अटेर विधानसभा क्षेत्र में आता है। बीहड़ के बीच बसे इस गांव के निवासी मोहर सिंह तोमर सीआरपीएफ में पदस्थ थे और उनकी पोस्टिंग इन दिनों श्रीनगर में थी।
श्रीनगर में थी मोहर सिंह की ड्यूटी
सीआरपीएफ में पदस्थ जवान मोहर सिंह की ड्यूटी श्रीनगर में लगी हुई थी, अचानक ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ने की वजह से उनकी मौत हो गई। मोहर सिंह तोमर की मौत की खबर जैसे ही रोहिन्दा गांव में पहुंची तो रोहिन्दा गांव में सन्नाटा पसर गया।

रविवार को पहुंची मोहर सिंह की पार्थिव देह
ड्यूटी पर तैनात रहते हुए अपनी जान गवाने वाले मोहर सिंह की पार्थिव देह रविवार को उनके गृह गांव पहुंची। यहां सेना के जवान उनकी पार्थिव देह को लेकर पहुंचे। पार्थिव देह जैसे गांव में दाखिल हुई तो गांव में भारत माता की जय कारे लगने लगे। पूरा गांव भारत माता के जयकारों से गूंजने लगा।
सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
सीआरपीएफ के जवान मोहर सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ किया गया। जिला पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इसके अलावा बड़ी संख्या में रोहिन्दा गांव और उसके आसपास के ग्रामीण भी अंतिम संस्कार में पहुंचे और मोहर सिंह को अंतिम विदाई।












Click it and Unblock the Notifications