अजब-गजब एमपी: फ्रैक्चर पैर पर बांध दिया गत्ता और कर दिया रेफर

भिंड में एक घायल व्यक्ति की पैर की टूटी हुई हड्डी पर अस्पताल में बांध दिया गया गत्ता, एक्सीडेंट में घायल हुआ था पूरन, गत्ता बांध कर किया जिला अस्पताल रेफर

भिंड, 9 अक्टूबर। भिंड में रौन के शासकीय अस्पताल में उपचार करवाने पहुंचे एक घायल के फ्रैक्चर पैर पर गत्ता बांध दिया गया और उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फ्रैक्चर पैर पर गत्ता बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो सीएमएचओ ने इस पर सफाई देते हुए गत्ता बांधने वाली प्रक्रिया को सही ठहरा दिया।

सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे दो लोग

सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे दो लोग

भिंड के में मिहोना इलाके में सड़क दुर्घटना में 2 लोग घायल हो गए थे। पूरन और उनके बहनोई प्रदीप बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तभी तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए रौन के शासकीय अस्पताल ले जाया गया।

Recommended Video

    अजब-गजब एमपी: फ्रैक्चर पैर पर बांध दिया गत्ता और कर दिया रेफर
    रौन अस्पताल में फ्रैक्चर पैर पर बांध दिया गया गत्ता

    रौन अस्पताल में फ्रैक्चर पैर पर बांध दिया गया गत्ता

    घायल पूरन और प्रदीप को उपचार के लिए रौन के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। यहां पर दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। खास बात यह रही कि पूरन के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। पूरन को प्राथमिक उपचार देते हुए पूरन के पैर में फ्रैक्चर वाले स्थान पर गत्ता बांध दिया गया और गत्ता बांधने के बाद पूरन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

    जिला अस्पताल में गत्ता देखकर लोग रह गए हैरान

    जिला अस्पताल में गत्ता देखकर लोग रह गए हैरान

    पूरन को जब उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया तो यहां पूरन के पैर में बंधा हुआ गत्ता देखकर सभी लोग हैरान रह गए। हालांकि जिला अस्पताल में पहुंचकर उसके पैर में बंधे गत्ते को हटाकर उस पर प्लास्टर किया गया लेकिन गत्ता बंधा हुआ देखकर स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति उजागर हो गई।

    सीएमएचओ ने गत्ता बांधने को ठहराया सही

    सीएमएचओ ने गत्ता बांधने को ठहराया सही

    भिंड के प्रभारी सीएमएचओ जे एस राजपूत से जब गत्ता बांधने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने गत्ता बांधने की प्रक्रिया को सही ठहराया। सीएमएचओ ने कहा कि अगर कहीं फैक्चर है तो उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद आगे के उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जाता है लेकिन इस दौरान फ्रैक्चर वाले स्थान पर कोई परेशानी न हो और सफर में मरीज को कोई दिक्कत न हो इसलिए हड्डी को सपोर्ट देने के लिए कोई पट्टा तैयार करके ठीक तरीके से बांध दिया जाता है, अगर सही तरीके से पैर पर गत्ता बांधा गया है तो यह सही तरीका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+