मध्य प्रदेश: भिंड जिले में बस और डंपर की भयंकर भिड़ंत, 7 लोगों की जान गई, 13 घायल

भिंड। मध्य प्रदेश ​के भिंड जिले में भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में 7 लोगों की जान चली गई, जबकि 13 घायल हुए हैं। यह हादसा आज गोहद चौक के पास एक बस और डंपर की भिड़ंत से हुआ। बताया जा रहा है कि, हादसे के वक्त बस में काफी यात्री सवार थे। बस और डंपर में आमने-सामने की टक्कर हुई। टक्कर लगने से बस के पिछले पहिए के आस-पास की जगह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं बस कई जगह से दुचक भी गई। इस दुर्घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने बताया कि, घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

Recommended Video

    MP में दर्दनाक Road Accident, Bus और डंपर में जबरदस्त भिड़ंत, 7 की Death 13 Injured | वनइंडिया हिंदी
    bus-dumper collision in Bhind

    भिंड में इस दुर्घटना से मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान है, क्योंकि कई लोगों की हालत गंभीर है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक,​दुर्घटना में सात लोगों की जान गई है। यह हादसा गोहद चौक के पास हुआ है।

    bus-dumper collision in Bhind

    बस ग्वालियर से बरेली जा रही थी
    पुलिस ने बताया कि, दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई बस ग्वालियर से बरेली जा रही थी, जब वह गोहद चौक थाना इलाके के पास पहुंची तो उसकी डंपर से भिडंत हो गई। इस हादसे में मारे गए लोगों में एक महिला भी शामिल है।

    पुलिस की ओर से बताया गया ​है कि, घायलों में 4 लोगों की हालत नाजुक है। उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है। वहीं, सभी मृतकों का शव गोहद अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+