15 दिन के लिए बंद किया गया भिंड में चंबल नदी पर बना पुल

भिंड में चंबल नदी पर बना पुल अगले 15 दिन के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है

भिंड, 18 सितंबर। भिंड में नेशनल हाईवे 719 पर पर स्थित चंबल पुल को आगामी 15 दिनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस बात की जानकारी जिला कलेक्टर द्वारा दी गई है। कलेक्टर द्वारा बताया गया है कि पुल की मरम्मत के लिए पुल को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। 18 सितंबर से 3 अक्टूबर तक पुल पूरी तरह बंद रहेगा।

bhind

चंबल पुल पर होना है वीयरिंग कोट

चंबल पुल पर इन दिनों मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। पिछले ढाई महीने से इस पुल की मरम्मत की जा रही है। पुल के कई पिलर की बेयरिंग में खराबी आ गई थी। इसलिए इस पुल की मरम्मत की जा रही है। अब पुल के डेक स्लैब पर वीयरिंग कोट होना है इसके लिए पुल पर पूरी तरह आवागमन रोकना पड़ा है। पुल की मरम्मत का काम कर रहे ठेकेदार की मांग पर इस पुल को पूरी तरह से आगामी 15 दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

चंबल पुल से अभी तक गुजर रहे थे हल्के वाहन

चंबल पुल से अभी तक भारी वाहन प्रतिबंधित थे लेकिन हल्के वाहन गुजर रहे थे। हल्के वाहनों में सवारी भी पुल से गुजर कर अपना सफर तय कर रहीं थीं लेकिन अब पुल को हल्के वाहनों के लिए भी बंद कर दिया गया है। ऐसे में अब यात्रीगण इस पुल से नहीं गुजर पाएंगे। अब उत्तरप्रदेश से आने और जाने वाले लोगों को दूसरा रास्ता पकड़ना पड़ेगा।

चकरनगर से गुजरेंगे सभी वाहन

कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस. की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया है कि पुल से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है इसलिए अब सभी राहगीरों को चकरनगर से होकर गुजरना होगा। भिंड की तरफ से जाने वाले लोगों को पहले फूप जाना होगा। यहां से सहसो होते हुए चकरनगर से गुजरते हुए उदी चौराहे पर पहुंचना होगा। उदी चौराहे से इटावा तक का रास्ता तय करना होगा।

चकरनगर से जाने पर लंबा हो जाएगा सफर

चंबल पुल बंद हो जाने की वजह से अब लोगों को चकरनगर से रास्ता तय करना पडे़गा लेकिन चकरनगर से गुजरने में भिंड से इटावा तक के बीच की दूरी काफी बढ़ जाएगी। इस वजह से लोगों को समय के साथ पैसा भी ज्यादा खर्च करना पडे़गा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+