विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के पास भिंड जिले में नहीं है खुद का कार्यालय

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली बीजेपी के पास भिंड में नहीं है खुद का एक कार्यालय

भिंड, 24 अगस्त। खुद को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली बीजेपी के पास चंबल के भिंड जिले में खुद का एक कार्यालय तक नहीं है। कार्यालय विहीन बीजेपी पार्टी को अपनी बैठकों के लिए प्राइवेट स्थलों का सहारा लेना पड़ता है। कभी किसी मैरिज गार्डन में तो कभी किसी हॉल में बीजेपी की बैठक आयोजित करनी पड़ती है। इतने साल बीत जाने के बावजूद भी भिंड जिले में बीजेपी को एक कार्यालय नसीब नहीं हो सका है।

अब तक नहीं बना सके खुद का कार्यालय

अब तक नहीं बना सके खुद का कार्यालय

बीजेपी पार्टी का देश के दिल दिल्ली में विशाल कार्यालय बना है लेकिन मध्यप्रदेश के भिंड जिले में बीजेपी पार्टी के पास खुद का एक कार्यालय तक नहीं है। बीजेपी पार्टी के पदाधिकारी बिना कार्यालय के ही अपनी सभी बैठकों को संचालित कर रहे हैं और बिना कार्यालय के ही अपनी चुनावी रणनीतियां तैयार कर रहे हैं। ऐसा एक या दो साल से नहीं बल्कि कई सालों से होता रहा है कि बीजेपी पार्टी बिना कार्यालय के ही भिंड जिले में अपनी राजनीतिक गतिविधियां संचालित कर रही है।

वर्तमान में भिंड जिले से बीजेपी के हैं जो मंत्री

वर्तमान में भिंड जिले से बीजेपी के हैं जो मंत्री

वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार में बीजेपी पार्टी से भिंड जिले के दो मंत्री शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हैं। सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया भिंड जिले के ही अटेर विधानसभा से विधायक हैं जबकि नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया मेहगांव विधानसभा से आते हैं। जिले में दो मंत्री होने के बावजूद जिले के पास एक बीजेपी का कार्यालय भी नहीं है।

मैरिज गार्डन में संचालित करनी पड़ती है पार्टी की बैठक

मैरिज गार्डन में संचालित करनी पड़ती है पार्टी की बैठक

बीजेपी के वर्तमान जिला अध्यक्ष नाथू सिंह बताते हैं कि बीजेपी के पास अपना खुद का कोई कार्यालय नहीं है इस वजह से बीजेपी पार्टी की बैठकों को मैरिज गार्डन में आयोजित करना पड़ता है, कभी किसी मैरिज गार्डन में तो कभी किसी मैरिज गार्डन में पार्टी की बैठक आयोजित करनी पड़ती है, खुद का कार्यालय नहीं होने की वजह से दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है।

आने वाले 2 साल में मिल सकता है पार्टी को कार्यालय

आने वाले 2 साल में मिल सकता है पार्टी को कार्यालय

बीजेपी जिला अध्यक्ष नाथू सिंह का कहना है कि वह पार्टी के कार्यालय के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के पास भी बात पहुंचाई गई है। नाथू सिंह ने उम्मीद जताई है कि 2 साल में बीजेपी पार्टी का भिंड जिले में खुद का कार्यालय हो जाएगा। इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

अपने अपने निवास पर कार्यक्रम आयोजित कर लेते हैं बीजेपी नेता

अपने अपने निवास पर कार्यक्रम आयोजित कर लेते हैं बीजेपी नेता

बीजेपी पार्टी का कार्यालय जिला मुख्यालय पर नहीं होने की वजह से बीजेपी नेता अपने अपने निवास पर कार्यक्रम आयोजित कर लेते हैं या किसी होटल का सहारा ले लेते हैं। कभी कोई प्रेस वार्ता होती है तो सर्किट हाउस में आयोजित कर लेते हैं लेकिन बीजेपी पार्टी के पास कार्यालय नहीं होने पर कार्यालय खोलने की दिशा में बीजेपी नेताओं द्वारा कोई प्रयास इतने सालों में नहीं किए गए है। आपसी गुटबाजी के भी चलते बीजेपी नेताओं द्वारा कार्यालय खुलने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+