एमपी में चौंकाने वाला हादसा! खाना बनाते समय कढ़ाही में गिरा मोबाइल ब्लास्ट से सीधे उठ गई अर्थी

Bhind News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। दरअसल युवक शर्ट की जेब में मोबाइल रखकर खाना बना रहा था, इसी दौरान झुकने पर गर्म तेल की कढ़ाही में उसका मोबाइल गिर गया और बैटरी में ब्लास्ट हो गया। जिसके चलते कढ़ाही का गर्म तेल उसके ऊपर आ गया और वह बुरी तरह झुलस गया।

इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल लहार ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में पुल पर लगे जाम के चलते एंबुलेंस नहीं निकल सकी और दूसरे लम्बे रास्ते से जाते समय युवक की मौत हो गई है।

Mobile blast young man dies Bhind

मृतक का नाम चंद्र प्रकाश पुत्र रामप्रकाश दोहरे है। युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसका मोबाइल शर्ट की जेब में था और गैस चूल्हा जमीन पर रखा हुआ था। ऐसे में जरा सा झुकते ही उसका मोबाइल तेल वाली कढ़ाही में गिर गया और यह दर्दनाक घटना हो गई।

मिली जानकारी अनुसार, तेल से झुलसे युवक को जब उसके परिजन एंबुलेंस से इलाज के लिए ग्वालियर लेकर जा रहे थे, तो रास्त में सेंवढ़ा की सिंध नदी पर बने छोटे पुल पर लंबा जाम लगा हुआ था। इसके बाद एंबुलेंस को थरेट, इंदरगढ़, डबरा होते हुए करीब 80 किलोमीटर लम्बे रास्ते से घुमाकर ग्वालियर ले ले जाया गया। इससे एंबुलेंस को अस्पताल पहुंचने में दो घंटे लग गए।

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के चाचा ने बताया कि चंद्र प्रकाश अपने घर पर सब्जी बना रहा था। अचानक से गर्म तेल में मोबाइल गिर गया और ब्लास्ट हुआ, जिससे पूरा तेल और आग की लौ से उसका शरीर जल गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। जिनमें से बेटी 14 साल की है और बेटा 8 साल का है। जिस समय यह घटना हुई तब चंद्रप्रकाश की पत्नी अपनी भैंस भूसा डाल रही थी और वह उसकी मदद करते हुए खाना बना रहा था।

इस हादसे को लेकर लहार थाना पुलिस ने अखलेश पुत्र धनपत लाल दोहरे की फरियाद पर धारा 194 BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसमें बताया गया है कि मृतक की मौत मोबाइल फटने के कारण हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+