Bhind News : बी फार्मा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेपर खराब होने से था परेशान
भिंड जिले में बी फार्मा के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वजह सिर्फ इतनी थी कि उसका पेपर खराब हो गया था। इसके बाद फांसी लगा ली। पुलिस छात्र की आत्महत्या की जांच कर रही है।

भिंड के लहार थाना इलाके में बी फार्मा का एक छात्र फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पेपर खराब होने पर छात्र निराश हो गया। युवक ने अपने रूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।
भिंड जिले के लहार थाना पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर 3 खटीक कॉलोनी में रहने वाले अयाज अली पुत्र सरताज अली बी फार्मा का विद्यार्थी था। बुधवार की दोपहर युवक पेपर देकर घर लौटा। रात के समय वो निराश था। युवक घर में शाम के समय खाना खाकर दूसरे घर में पढ़ने के लिए चला गया। मृतक के भाई सद्दाम ने फोन कॉल पर संपर्क करना चाहा तो अयाज का फोन रिसीव नहीं हुआ। जब सद्दाम, दूसरे घर पर पहुंचा और आवाज लगाने लगा। इस पर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। वार्ड वासियों की मदद से कमरे के मुख्य गेट के चैनल का ताला तोड़ा गया। इसके बाद परिवार वालों ने दूसरे मंजिल पर बने रूम में जाकर देखा जहां अयाज फंदे पर झूलता दिखा।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications