Bhind News: भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, MP-MLA कोर्ट का मामला

संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली

Bhind News: भिंड विधायक नरेंद्र सिंह के खिलाफ माननीय एमपी एमएलए कोर्ट ने प्रकरण में उपस्थित न होने की वजह से गिरफ्तारी वारंट जारी किया है, जिसकी अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी और आगामी तारीख को उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय इसमें बड़ा निर्णय ले सकता है।

शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि फरियादी भिण्ड से भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.शासकीय अधिवक्ता के अनुसार फरियादी बाबू लाल जमोर ने वर्ष 2015 में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें अगवा करने और जाति सूचक गालियां देने का आरोप लगाया था। इसमें चार आरोपी थे। जिसका मामला ग्वालियर की एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है।

Arrest warrant issued against Bhind MLA Narendra Singh Kushwaha, MP-MLA court case

इसमें आरोपी को दो बार समन देकर समय दिया गया लेकिन वे हाजिर नही हुए। इस पर कोर्ट ने विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह को दो बार बयान के लिए बुलाया लेकिन वे नही आए। आज उनके वकील द्वारा हाजिरी माफी के लिए आवेदन दिया, लेकिन कोर्ट ने उसे स्वीकार ना कर गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया। गिरफ्तारी वारंट की तामिल हेतु जिला पुलिस अधीक्षक ग्वालियर और जिला पुलिस अधीक्षक भिंड को आदेशित किया है कि आगामी दिनांक को वे उन्हें आवश्यक रूप से उपस्थित रखें अन्यथा की स्थिति में जो व्यक्ति तामिल कराएगा वह साक्ष्य देने के लिए न्यायालय में उपस्थित रहे।

भिंड के दबंग विधायक हैं नरेंद्र सिंह कुशवाहा

आपको बता दें कि नरेंद्र सिंह कुशवाह भिंड जिले के भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक हैं। इसके पहले वह भिंड जिले से भाजपा के विधायक रह चुके हैं और पिछले चुनाव में उन्हें बसपा के संजीव सिंह कुशवाहा ने पराजित किया था, लेकिन इस बार नरेंद्र सिंह कुशवाह हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भिंड विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक चुने गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+