Viral Video: जब एक ही पेड़ पर दिखे आधा दर्जन से ज्यादा 'किंग कोबरा', लोगों में फैली दहशत
इस वीडियो को देख आप भी शुक्र मनाएंगे कि उस वक्त आप वहां मौजूद नहीं थे। एक साथ आधा दर्जन किंग कोबरा वो भी एक पेड़ पर देख कर हर कोई हैरान होने के साथ-साथ डरा हुआ भी नजर आया।

वैसे तो भारत में कई जहरीले सांप हैं लेकिन किंग कोबरा का नाम सुन हर किसी की रूह कांप जाती है। कहते हैं कि किंग कोबरा इतना ज्यादा जहरीला होता है कि इसका एक बार का जहर 20 से 25 लोगों को मौत की नींद सुला सकता है। ऐसे में हर कोई सांपों से दूर ही रहना चाहता है। लेकिन क्या हो जब दर्जनों की संख्या में किंग कोबरा आपके सामने आ जाएं तो? ऐसा ही नजारा देखने को मिला यूपी के बस्ती में, जहां एक पेड़ पर आधा दर्जन से ज्यादा कोबरा बैठे देखे गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।

पेड़ पर दिखे आधा दर्जन सांप, वीडियो हुआ वायरल
दरअसल, यह वीडियो बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के अजगैवा स्थित जंगल का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यहां एक पेड़ पर आधा दर्जन से ज्यादा कोबरा देखे गए हैं। ये सांप काफी जहरीले बताए जा रहे हैं। जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को हुई तो इन सांपों को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। पेड़ पर बैठे सांपों को देखकर लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। जैसे ही इनके पास कोई जाता है तो ये फुंकार मारने लगते हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Recommended Video

सांपों का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
इतनी बड़ी संख्या में सांपों को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने एक सर्प मित्र घनश्याम बाबा से संपर्क किया। घनश्याम बाबा सांप पकड़ने में माहिर बताए जाते हैं। ये अजगवा जंगल के एक पुरवा के रहने वाले हैं जो पेशे से होमगार्ड भी हैं। सांपों को पकड़ कर उनका रेस्क्यू करते हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर बड़ी संख्या में जहरीले सांप रहते हैं, जिन से स्थानीय लोगों को भी खतरा रहता है। फ़िलहाल उन्होंने सभी सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications