UP Nikay Chunav 2023: पति सुभासपा से हैं विधायक तो पत्नी बसपा से लड़ रही चुनाव, बस्ती का कुछ ऐसा है नजारा
बस्ती जिले में नगर निकाय चुनाव दूसरे चरण यानी 11 मई को होना है। पार्टियां मतदाताओं को लुभाने में लगी हैं।

Basti News: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होना हैं। सभी पार्टीयां अपनी दावेदारी कर रही हैं। इसी क्रम में बस्ती जिले के नगर निकाय चुनाव का पूरा माहौल अलग ही है। यहां पति सुभासपा से विधायक हैं तो पत्नी बसपा से चुनाव लड़ रही हैंं।
बस्ती नगर पंचायत में बहुजन समाज पार्टी से लता देवी चुनाव मैदान में हैं। इनके पति यहां के स्थानीय विधायक दूध राम महादेवा हैं जो सुभासपा पार्टी से हैं। ऐसे में पति- पत्नी दोनों अलग पार्टी से हैं। लेकिन इस समय दूध राम अपने पति धर्म का निर्वहन कर रहे हैं और दूसरी पार्टी से होते हुए भी पत्नी के लिए वोट मांग रहे हैं और बसपा प्रत्याशियों की जीत के लिए वोट मांग रहे हैं।
बस्ती नगर पंचायत सीट पर भारतीय जनता पार्टी व बहुजन समाज पार्टी टक्कर में हैं। इस नगर पंचायत में पूर्व ब्लाक प्रमुख रहे और बीजेपी नेता राणा दिनेश प्रताप सिंह की पत्नी नीलम सिंह चुनाव मैदान में है तो वहीं उनके सामने बसपा से लता देवी चुनाव लड़ रही है, जिनके पति सुभासपा से स्थानीय विधायक हैं।












Click it and Unblock the Notifications