Basti News: अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस से निकलने लगा धुंआ, मची अफरा- तफरी, सामने आई यह वजह
Basti News Uttar Pradesh: अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस में गुरुवार रात कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। लोग भागने लगे। फिर थोड़ी देर बाद सब कुछ सामान्य हो गया। ट्रेन उस समय बस्ती जिले के मुंडेरवा स्टेशन पर खड़ी थी।
जानकारी के मुताबिक, मुंडेरवा रेलवे स्टेशन से पूर्व स्थित कठिनैया नदी के पुल पर अमृतसर जनसेवा(4617) अप एक्सप्रेस ट्रेन मे ब्रैक जाम होने से धुआं निकलने लगा। इसे देख ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।

यात्री हुए परेशान
ट्रेन से धुंआ निकलते देख यात्री परेशान हो गए। हल्ला करने लगे। इसके साथ ही भागने भी लगे।ट्रेन के ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को धीरे-धीरे पुल से आगे बढ़ाया और अनहोनी होने से बचा लिया।
स्टेशन मास्टर रामानंद पाठक ने बताया कि ट्रेनों को वहां काशन पर चलाया जा रहा था, इसलिए ट्रेनकी गति धीमी थी,इसलिए किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई।












Click it and Unblock the Notifications