Basti News : सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत
बस्ती में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गयी है। बस्ती के हरैया थानाक्षेत्र के बिजरा गांव के पास स्थित ढाबे के सामने ट्रेलर की चपेट में आने
Basti news: बस्ती में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गयी है। बस्ती के हरैया थानाक्षेत्र के बिजरा गांव के पास स्थित ढाबे के सामने ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना इलाके के बरहपुर निवासी 24 वर्षीय अंकित मिश्रा और शिवाकांत मिश्रा पुत्र सुभाष चंद्र गांव के 20 वर्षीय दीपक पुत्र मेंही लाल और इसी थाना क्षेत्र के हसवर निवासी रिश्तेदार 18 वर्षीय रंजीत पुत्र मंगरू के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर अयोध्या पंचकोसी परिक्रमा में शामिल होने जा रहे थे। हरैया के बिजरा गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार अंकित मिश्रा और रंजीत काफी दूर तक घिसटते हुए और मौके पर दोनों की मौत हो गयी। एक अन्य साथी दीपक जो गंभीर रुप से घायल हो गया था। अस्पताल में दम तोड़ दिया।
थानाध्यक्ष शैलेश सिंह ने बताया कि ट्रेलर की चपेट में आने से तीन की मौत हो गयी है। तीनो युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रेलर छोड़कर चालक फरार हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications