Basti News: बस्ती में स्कूल प्रबंधक ने रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, सामने आई यह वजह
Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती सदर ब्लाक के बल्लीपट्टी गांव के रहने वाले बैगम खेर के प्रबंधक मोहम्मद अकरम खान ने मंगलवार सुबह खुद को गोली मार ली। इस घटना से परिजनों के होश उड़ गए। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रबंधक को खून से लथपथ मृत पाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अकरम खान ने मंगलवार सुबह 6 बजे जैसे ही खुद को गोली मारी यह बात पूरे शहर में फैल गयी। अकरम की इस मौत से सभी हैरान थे। आत्महत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। बैड पर खून के निशान थे। आस- पास के कुछ लोगों का कहना है कि अकरम कर्ज में डूबे हुए थे। जिससे परिवार में कलह भी बढ़ गया था।

सीओ सिटी विनय चौहान का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सबकुछ साफ हो जाएगा। कोतवाल विनय पाठक ने बताया की वह मुरलीजोत में परिवार के साथ रहते थे। सुबह सोकर उठे और रिवाल्वर से कनपटी में गोली मार लिया। मौके पर ही मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications