भगवान शंकर और हनुमान के नाम से आई रजिस्ट्री, पता खोजने में डाक विभाग परेशान

Basti News, बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दुबौलिया बाजार में भगवान शंकर और भगवान हनुमान के नाम से आई एक रजिस्ट्री ने क्षेत्र के डाकिए को परेशान कर रखा है। डाकिए को न तो दोनों भगवान मिल रहे हैं और न ही रजिस्ट्री लेने को कोई तैयार है। इस रजिस्ट्री पर प्रेषक का नाम पर न्यायालय एफटीसी लिखा है।

रजिस्ट्री लेने से पुजारी ने किया मना

रजिस्ट्री लेने से पुजारी ने किया मना

जानकारी के अनुसार, बस्ती जिले के दुबौलिया पोस्ट ऑफिस से शनिवार को एक रजिस्ट्री आई। रजिस्ट्री में पता दुबौलिया बाजार बनाम हनुमानगढ़ी लिखा हुआ है। दुबौलिया पोस्ट ऑफिस का डाकिया रजिस्ट्री लेकर दुबौलिया बाजार के हनुमान मंदिर पर पहुंचा और पुजारी से रजिस्ट्री लेने को कहा। लेकिन पुजारी ने इस रजिस्ट्री को रिसीव करने से साफ मना कर दिया।

नहीं रहता इस नाम का कोई शख्स

नहीं रहता इस नाम का कोई शख्स

बता दें कि दुबौलिया बाजार में हनुमानगढ़ी मंदिर तो है लेकिन इन दोनों नाम से कोई न तो पुजारी पहले रहा और न ही बाजार में कोई व्यक्ति ही रहता है। वहीं, पुजारी इसे किसी की साजिश मान रहे हैं। मंदिर के पुजारी कन्हैया दास ने कहा कि यहां पर कमला प्रसाद नाम का कोई शख्स नहीं रहता है। ऐसे में हो सकता है कि किसी साजिश के तहत रजिस्ट्री भेजी गई हो।

दो दिन और खोजा जाएगा

दो दिन और खोजा जाएगा

वहीं पोस्टमास्टर ने कहा कि हमारे पोस्ट ऑफिस में भगवान हनुमान और शंकर भगवान के नाम से रजिस्ट्री आई है। इस नाम का कोई आदमी नहीं मिला। हेड पोस्ट मास्टर देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिस नास से रजिस्ट्री आई है उस नाम के शख्स को दो दिन और खोजा जाएगा। उसके बाद प्रक्रिया के तहत इस रजिस्ट्री को वापस भेज दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+