Basti News: सांसद हरीश द्विवेदी के काफिले की चपेट में आने से बच्चे की मौत,एफआईआर दर्ज

बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी के काफिले से टकराकर एक बच्चे की मौत हो गयी। इस मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दिया है। बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी के काफिले में चल रही कार की चपेट में आन

Basti News: बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी के काफिले से टकराकर एक बच्चे की मौत हो गयी। इस मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दिया है। बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी के काफिले में चल रही कार की चपेट में आने से एक बच्चा घायल हो गया। बच्चे की हालत गंभीर देख उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए जाते समय रास्ते में बच्चे की मौत हो गयी। सांसद वाहन में थे या नहीं इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

harish dwiwedi
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात बस्ती के कोतवाली थानाक्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास एक नौ वर्षीय बच्चा सांसद हरीश द्विवेदी के काफिले की चपेट में आ गया। जिससे उसे गंभीर चोटे आई। बच्चे को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय बच्चे की मौत हो गयी।

इस घटना के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन शुरु हो गया। समाजवादी पार्टी ने भी सांसद का घेराव किया। सपा का कहना है कि भाजपा के नेता बेलगाम हो चुके हैं। सत्ता की हनक में किसी के ऊपर वाहन रौंदते हुए चले जा रहे हैं। मृतक के परिजनों को न्याय मिलना चाहिए। कम से कम एक करोड़ रुपए का मुआवजा सरकार दे।

बस्ती सदर के डीएसपी ने बताया कि वाहन की चपेट में आने से बच्चे की मौत हुई है। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज किया गया है। वाहन में कौन था और कौन चला रहा था इसकी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+