Basti: पढ़ने में मेधावी था मारुफ,कुछ इस तरह खत्म हो गये उसके सारे सपने
बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

Basti News: बस्ती में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गयी । रुधौली- डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के सगरा चौराहे पर यह घटना हुई है। इसके आक्रोशित छात्रों ने रुधौली- डुमरियागंज सड़क जाम कर नारेबाजी करने लगे। जानकारी होते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गयी और मामला शांत कराया। बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, कोल्हुई गांव का रहने वाला 19 वर्षीय छात्र मारूफ खान पुत्र फारुख हुसैन सुबह साइकिल से स्कूल जा रहा थे। सगरा चौराहे के पास वह तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आ गया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गया। मौत की खबर सुनते ही भारी संख्या में छात्र मौके पर पहुंच गए और सड़क जाम कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सोनहा रवींद्र सिंह के साथ ही प्रभारी निरीक्षक रुधौली रामकृष्ण मिश्र, थानाध्यक्ष वाल्टरगंज योगेश कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने छात्रों को काफी समझाया तब कही जाकर छात्र शांत हुए और जाम खत्म हुआ। इस दौरान लगभग एक घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा।
प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि स्कूल बस की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस को भी कब्जे में ले लिया गया है। दिवंगत के पिता की तहरीर पर बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications