NEET UG 2023 Result: समस्याओं से नहीं मानी हार, घर पर रहकर की तैयारी, नीट परीक्षा में मिली बेहतर रैंकिंग

NEET UG 2023 Result UP Basti: किसान पिता रमापति त्रिपाठी व गृहिणी माता मुद्रिका त्रिपाठी की खुशी का आज ठिकाना नहीे है। इस खुशी की वजह है इनकी बेटी प्रगति। प्रगति त्रिपाठी ने नीट परीक्षा में शानदार प्रशर्दन करते हुए सफलता प्राप्त की है। इन्हे इस परीक्षा में पूरे देश में 6,448वीं रैंक मिली है। प्रगति ने कई समस्याओं का सामना कर यह सफलता हासिल की है। आइए एक नजर डालते हैं प्रगति की संघर्ष व सफलता पर ।

संसाधनों का रहा अभाव
बस्ती के छपिया शुक्ल गांव की रहने वाली प्रगति त्रिपाठी पर आज पूरे गांव व जिले को नाज है। बेटी ने संसाधनों के अभाव में आर्थिक समस्याओं को झेलते हुए सेल्फ स्टडी के माध्यम से देश की प्रतिष्ठित परीक्षा नीट में सफलता पाई है। किसानी ही परिवार की आय का प्रमुख श्रोत है। कई बार समस्याओं ने सपनों पर पर्दा डालने का कार्य किया। पर प्रियंका के हौसलों ने इन्हे दरकिनार कर यह परीक्षा पास की।

basti

प्रारंभिक शिक्षा गांव पर
प्रगति त्रिपाठी के पिता बताते हैं कि वह बचपन से ही प्रतिभावान थी। उसकी पढ़ाई में अच्छी खासी रुचि थी। स्कूल व पढ़ाई के अलावां वह किसी पर ध्यान नहीं देती थी। हमेशा उसके दिमाग में यही रहता है कि पढ़ना है। उसकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के आदर्श बाल विद्यालय में हुई। जीएसएएस एकेडमी से 2016 में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की। इस परीक्षा में प्रगति का प्रदेश में चौथा स्थान था। यहीं से इंटरमीडिएट की परीक्षा में 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट सूची में पांचवां स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद बीएससी में दाखिला लेकर तैयारी शुरु कर दी।

घर पर रहकर की तैयारी
प्रगति ने पहली बार जब नीट परीक्षा दी तब उसे अच्छी रैंकिंग नहीं मिली। उसे महज 577 अंक मिले। आर्थिक समस्या के कारण तैयारी के लिए कही बाहर जाना नहीं हो पाया। फिर प्रगति ने घर पर रहकर ही तैयारी करने का निर्णय लिया। योजना बनाई और प्रियंका ने शुरु कर दी तैयारी।

कठिन परिश्रम से हुईं सफल
प्रगति त्रिपाठी ने घर पर ही नीट परीक्षा की बेहतर प्लानिंग की। इसके बाद उसने कठिन परिश्रम के साथ तैयारी शुरु कर दी। अपनी कमियों को तलाश कर उसे दूर किया और दोबारा नीट परीक्षा दी। आज प्रगति ने पूरे देश में बेहतर रैंकिंग हासिल की है।

प्रगति ने छात्रों से अपील
प्रगति त्रिपाठी ने कहा कि बहुत सारे छात्र यह समझते हैं कि बिना कोचिंग के हम तैयारी नहीं कर सकते । ऐसे छात्रों से कहना चाहूंगी कि अच्छी योजना बनाकर सेल्फ स्टडी करें। अपनी कमियों को जानें और उसे दूर करें। सफलताा अवश्य मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+