Amarmani Tripathi: दो दशक पुराने अपहरण के मामले में कोर्ट में पेश नहीं हुए अमरमणि, कोर्ट ने दिया यह आदेश

Basti News: अमरमणि त्रिपाठी जहां एक तरफ उम्रकैद की सजा काटकर रिहा हुए हैं वहीं एक दूसरे मामले में उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बस्ती की एमपी एमएलए कोर्ट में अमरमणि को सोमवार को पेश होना था लेकिन वह नहीं हुए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 15 सितम्बर तक उनकी मेडिकल रिपोर्ट तलब करने का आदेश दिया है। गोरखपुर सीएमओ के प्रतिनिधि के रुप में जिला स्वास्थ्य सूचना शिक्षा अधिकारी केएन बरनवाल कोर्ट में हाजिर हुए।

केएन बरनवाल ने बताया कि मेडिकल बोर्ड का गठन कर इसकी सूचना जेल प्रशासन को दे दी गयी है। लेकिन अमरमणि के उपस्थित न होने के कारण जांच नहीं हो सकी है। जांच न हो पाने की स्थिति में कोर्ट से समय की मांग की गयी है।

amarmani

बस्ती शहर के रहने वाले धर्मराज गुप्ता के 14 वर्षीय बेटे का 2001 में अपहरण हुआ। पुलिस ने तत्कालीन विधायक अमरमणि त्रिपाठी के लखनऊ स्थित आवास से युवक को बरामद किया था। इसी मामले में अमरमणि को बस्ती कोर्ट में हाजिर होना है। वह 17 व 24 अगस्त को भी अमरमणि तारीख पर हाजिर नहीं हुए थे।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+