भाइयों ने बहन को घेरकर कनपटी पर मारी गोली, एक साल पहले किया था प्रेम विवाह

Bareilly news, बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक युवती को दूसरे धर्म के युवक से प्रेम विवाह करने की कीमत अपनी जान देकर चुकाने पड़ी। दरअसल, नाराज घरवालों ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से युवती का पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

एक साल पहले किया था प्रेम विवाह

एक साल पहले किया था प्रेम विवाह

जानकारी के मुताबिक, थाना नवाबगंज के गुलरिया थाना क्षेत्र के करूआ साहबगंज के रहने वाले कुतुबुद्दीन की बेटी नरगिस ने पिछले साल अप्रैल में गांव के ही राम किशोर पुत्र जानकी प्रसाद से प्रेम विवाह कर लिया था। दोनों रुद्रपुर में रहकर मेहनत मजदूरी करते थे। पिछले दिनों दंपति अपने गांव लौट कर आ गए। इसके बाद से ही नरगिस के घरवाले उनकी हत्या की कोशिश में थे।

भाई ने मारी बहन की कनपटी पर गोली

भाई ने मारी बहन की कनपटी पर गोली

गुरुवार सुबह दंपति अपनी बेटी ज्योति को दवाई दिलाने बरखान गांव ले जा रहे थे। इस बीच नरगिस के मायके पक्ष के लोगों ने उनको घेर लिया। आरोपी भाई ने अन्य लोगों की मदद से उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में नरगिस की कनपटी पर गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति भी गोली लगने से घायल हो गया। उस पर बांके से भी हमला किया गया। उसे नवाबगंज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहद नाजुक बताई है। घटना के बाद से ही आरोपी पक्ष के गांव से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

गांव के दो समुदाय के बीच तनाव का माहौल

गांव के दो समुदाय के बीच तनाव का माहौल

घटना की जानकारी होते ही डीआईजी राजेश पांडे, एसएसपी मुनिराज भी मौके पर पहुंच गए। बताया यह भी जाता है कि गांव के रहने वाले रामकिशोर से प्रेम संबंध के बाद दोनों ने गांव छोड़ दिया था, जिसके बाद नरगिस ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम मोहिनी देवी रख लिया। घटना के बाद से ही गांव के दो समुदाय के बीच में तनाव का माहौल है। वहीं, पुलिस ने किसी भी हालात से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+