दोगुनी उम्र के चाचा से किया निकाह, भाई ने गर्भवती बहन के सिर में मारी गोली

Bareilly news, बरेली। यूपी के बरेली में रिश्ते के चाचा से निकाह के बाद पड़ोस में रह रही गर्भवती बहन को उसके ही भाई ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। भाई एक महीने से कत्ल करने का मौका तलाश रहा था। वह दिल्ली में मजदूरी करता है और बहन को मारने के लिए ही इन दिनों बरेली आया हुआ था। बहन के सगे चाचा से शादी करने पर वह लोगों के तानों से काफी परेशान था।

पांच महीने पहले किया था प्रेम विवाह

पांच महीने पहले किया था प्रेम विवाह

क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव परशुरामपुर की रहने वाली शबाना ने अपने चाचा जाबिर हुसैन से पांच महीने पहले प्रेम विवाह किया था। इस वजह से शबाना के भाई तालिब को काफी ताने सुनने पड़ते थे। कुछ दिनों के लिए तालिब बरेली आया हुआ था और उसके सिर पर खून सवार था। जाबिर हुसैन के घर के आंगन में जब बहन शबाना रोटी पका रही थी तभी छोटे भाई ने पीछे सिर में सटाकर गोली मार दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो तवे पर रोटी जलकर कोयला हो चुकी थी और चूल्हे में आग धधक रही थी और पास ही शबाना की लाश पड़ी थी।लोगों ने बताया कि हत्यारा कह रहा था कि उस वक्त बहन का पति सामने होता तो वो उसे भी मार देता।

दोगुनी उम्र का है चाचा

दोगुनी उम्र का है चाचा

जानकारी के मुताबिक, 21 वर्षीय शबाना के चाचा जाबिर की उम्र उससे दोगुनी है। उसकी पत्नी दो बेटों संग छह साल से मायके में है। चाचा जाबिर तांत्रिक है। उसका घर शबाना के बगल वाली गली में ही है। इस वजह से युवती का चाचा के घर आना जाना था। पांच महीने पहले दोनों घर छोड़कर भाग गए थे। कुछ दिन पहले ही दोनों शादी कर लौटे थे और पड़ोस के घर में रहने लगे थे।

हत्या कर फरार हुआ भाई

हत्या कर फरार हुआ भाई

शबाना की हत्या की सूचना पर सीओ मौके पर पहुंचे स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी देहात संसार सिंह ने बताया कि मृतका ने प्रेम विवाह किया था जिससे उसका भाई खुश नहीं था जिसके कारण भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या की है। आरोपी के घर पर दबिश दी गई है, लेकिन आरोपी फरार है। जल्द ही उसे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+