शादी के बाद छोड़ी बैंक की नौकरी फिर हो गया तलाक, डिप्रेशन में महिला ने की आत्महत्या
बरेली। यूपी के बरेली में पूर्व महिला बैंककर्मी ने डिप्रेशन में आकर खुदकुशी कर ली। महिला का शव कमरे में फांसी से लटका मिला। बताया जा रहा है शादी के बाद महिला ने बैंक की नौकरी छोड़ दी थी। इसक बाद पति से भी उसका तलाक हो गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला
मामला बरेली के प्रेमनगर के भूड़ इलाके का है। यहां रहने वाले जितेंद्र कुमार ठेकेदारी करते थे। उनकी मौत के बाद पत्नी रेखा सक्सेना, बेटी अनामिका व बेटे मयंक के साथ रहती थीं। अनामिका बैंक में नौकरी करती थी। इसी साल अनामिका की शादी नाेएडा के रहने वाले सौरभ नाम के युवक से हुई थी। शादी के बाद अनामिका ने बैंक की नौकरी छाेड़ दी थी। बताया जाता है कि शादी के कुछ महीनों बाद से ही अनामिका की अपने पति व ससुरालियों से अनबन होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि बात तलाक तक पहुंच गई। इसके बाद कोर्ट से अनामिका और सौरभ का तलाक हो गया।
डिप्रेशन में रहने लगी थी अनामिका
पति से तलाक के बाद अनामिका डिप्रेशन में रहने लगी थी। बीते शनिवार को उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जब भाई घर पहुंचा तो खिड़की से फंदे पर बहन का शव लटका देख चीख पड़ा। किसी तरह उसने दरवाजा खोला और अंदर गया, लेकिन तब तक अनामिका की मौत हो चुकी थी।












Click it and Unblock the Notifications