सपने में आकर साथ चलने के लिए कहता था पति, पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान

Bareilly News, बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की मौत के बाद उसके पिता ने दावा किया कि उसकी बेटी के सपने में उसका पति आता था, जो उससे साथ चलने की जिद करता था। इसी बात से परेशान होकर महिला ने बुधवार रात विषाक्त पदार्थ खा लिया था। जिससे महिला की मौत हो गए। बता दें कि महिला के पति की दो माह पहले बीमारी से मौत हो गई थी।

दो महीने पहले हुई थी पति की मौत

दो महीने पहले हुई थी पति की मौत

मामला बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। राममूर्ति ने अपनी बेटी राजरानी की शादी पीलीभीत निवासी राम सिंह के साथ एक साल पहले की थी। किसी बीमारी के चलते करीब दो माह पहले उनके दामाद की मौत हो गई। बुधवार रात राजरानी ने भी खुदकुशी करने के लिए विषाक्त खा लिया।

परेशान रहती थी 'राजरानी'

परेशान रहती थी 'राजरानी'

हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद मृतका के परिजनों ने बताया कि दामाद की मौत के बाद राजरानी मायके आ गई थी। लेकिन, पति की मौत से वह बुरी तरह से परेशान रहती थी।

सपने में आकर साथ चलने के लिए कहता था पति

सपने में आकर साथ चलने के लिए कहता था पति

उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी बेटी अक्सर यह कहती थी कि उसका पति सपने में आता है और अपने साथ चलने के लिए कहता था। इस कारण उनकी बेटी डरी और सहमी रहती थी। इसी तनाव में आकर उसने जहर खाकर जान दे दी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+