Bareilly News: बरेली में दर्दनाक हादसा, जिंदा जलकर तीन मासूमों की मौत, ऐसे हुई घटना

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां आग की चपेट में आने से तीन मासूमों की मौत हो गयी। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही डीएम व एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

जानकारी के मुताबिक गांव नवादा बिलसंडी में रामदास का मकान है। मकान की छत पर पुआल रखा था। दोपहर के वक्त किसी तरह उसमें आग लग गई। जलता हुआ पुआल नीचे झोपड़ी पर जाकर गिरा। झोपड़ी के पास कुछ बच्चे लुकाछिपी खेल रहे थे। चार बच्चे झोपड़ी में छिपे हुए थे। कुछ ही देर में पूरी झोपड़ी ने आग पकड़ ली।

bareilly news

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोस के लोग मौके पर दौड़े। उन्होंने बॉल्टियां में पानी भरकर किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक चारों बच्चे बुरी तरह जल चुके थे। इनमें तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक आपस में चचेरे-तहेरे भाई-बहन थे। चौथी बच्ची नीतू पुत्री अमिताभ (6) को आननफानन अस्पताल ले जाया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान भी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने परिजनों से जानकारी की। पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+