UP News: 'भगवान दुश्मन को भी न दें ऐसी बेटी', नहीं रुक रहे परिजनों के आंसू, पिता और परिजन भी परेशान
UP News: कहते हैं बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं। जब तक बेटियां अपने पिता के घर पर रहती हैं, तब तक वे अपने पिता को कभी दुखी नहीं देख पाती हैं। लेकिन कई बार कुछ बेटियां ऐसे कदम उठा लेती हैं जिसके कारण बाकी बेटियों को भी बंदिशों में रहना पड़ता है।
ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से सामने आया है। बरेली जनपद में एक बेटी ने ऐसा कदम उठाया जिससे उसके परिजनों के आंसू नहीं रुक रहे हैं। वहीं पिता भी काफी परेशान हैं। मामले में पिता द्वारा पुलिस से भी शिकायत की गई है।

दरअसल, बरेली जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती की शादी 14 फरवरी को होनी थी। बेटी की शादी को लेकर परिवार में तैयारी चल रहीं थीं। कपड़े और गहने आदि भी खरीद लिए गए थे।
मेहमानों की खातिरदारी के साथ ही टेंट और खाना बनाने के लिए हलुवाई आदि की बुकिंग हो चुकी थी। सब कुछ हो जाने के बाद अचानक 31 जनवरी को बेटी लहंगा, रुपए और शादी के लिए खरीदे गए जेवर आदि लेकर गायब हो गई।
बेटी के गायब हो जाने के बाद परिवार के लोग खोजबीन करना शुरू किए तो पता चला कि गांव का ही एक युवक उसे लेकर फरार हुआ है। उसके बाद परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो पहले तो आरोपी के माता-पिता द्वारा बताया गया कि उनकी बेटी सकुशल लौट आएगी।
लेकिन अभी तक बेटी वापस नहीं लौटी। अब आरोपी के परिजनों से बातचीत करने पर उनके द्वारा धमकी दी जा रही है। मामले में बेटी के पिता द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी युवक और गायब हुई युवती की तलाश में जुटी हुई है।
इधर पिता यह बात सोच कर परेशान हैं कि लड़के और उसके परिजनों को क्या जवाब देंगे। पिता का कहना है कि वह ईश्वर से प्रार्थना करेंगे की ऐसी बेटी किसी को ना दें। यदि उसकी खुशी इन्हीं सब में थी तो इसके लिए उसे पहले बताना चाहिए था। फिलहाल मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications