UP News: बरेली में छात्रा से हैवानियत के बाद शोहदे ने चलती ट्रेन के सामने फेंका, दो टुकड़ों में बंटा शरीर
UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। बरेली जनपद में इंटरमीडिएट की एक छात्रा का अपहरण करने के बाद दरिंदों ने उसके साथ हैवानियत की। इतना ही नहीं हैवानियत के बाद दरिंदों ने उसे चलती ट्रेन के सामने फेंक दिया।
चलती ट्रेन के सामने फेंके जाने से छात्र का शरीर दो टुकड़ों में बट गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर ली। इस मामले में लोगों ने बुधवार रात तक थाने के बाहर हंगामा किया।

बाद में पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया उसके बाद लोग शांत हुए। मामला अलग-अलग धर्म से जुड़ा होने के चलते इस मामले की जानकारी होने के बाद हिंदू धर्म से जुड़े कई संगठन के नेता भी वहां पहुंच गए और जमकर नारेबाजी किया।
इसी साल पास की थी इंटरमीडिएट की परीक्षा: बताया जा रहा है कि बरेली जनपद के फतेहगंज पूर्वी इलाके के एक गांव की रहने वाली छात्रा शाहजहांपुर के कटरा इलाके में एक कॉलेज से इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी।
एक विषय में छात्र के काम नंबर आए थे जिसके चलते वह बुधवार को इंप्रूवमेंट का फॉर्म भरने के लिए अपने घर से कॉलेज के लिए रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि रास्ते में फरियाद पुत्र वाहिद हुसैन उसे मिला और अपनी बाइक पर जबरन बैठा लिया।
आरोप है की छात्रा को बाइक पर बैठने के बाद वह सुनसान इलाके में गया। सुनसान इलाके में ले जाने के बाद आरोपी ने छात्रा के साथ हैवानियत की और हैवानियत करने के बाद उसे बहगुल नदी के समीप रेलवे लाइन पर ले गया और चलती ट्रेन के सामने फेंक दिया।
टुकड़ों में बट गया शरीर: छात्रा के परिजनों का आरोप है कि फरियादी ने उनकी बेटी को चलती ट्रेन के सामने फेंक दिया जिससे उसका शरीर दो टुकड़ों में बट गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद इस मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी की गई। जानकारी मिलने के बाद करणी सेना और हिंदूवादी संगठनों के नेता पहुंच गए और फतेहगंज पूर्वी थाने के सामने छात्रा की लाश को रखकर हंगामा किया।
हंगामा बढ़ने के बाद रात करीब 10 बजे क्षेत्राधिकारी फरीदपुर गौरव सिंह मौके पर पहुंचे और छात्र के परिजनों से बात किया। बात करने के बाद फतेहगंज पूर्वी थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया गया। उसके बाद लोग शांत हुए।












Click it and Unblock the Notifications