UP News: बहराइच के बाद अब बरेली में भी वन्य जीव ने किया हमला, लोगों ने कहा भेड़िया, अधिकारी कर रहे इनकार

UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में भेड़िए द्वारा कई लोगों पर हमले किए जाने के बाद अब बरेली जनपद में भी जंगली जानवर के हमले की खबर सामने आ रही है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है की भेड़िये द्वारा उनके ऊपर हमला किया गया है लेकिन प्रशासन द्वारा इस बात से इनकार किया जा रहा है।

बरेली जनपद के लोगों का कहना है कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में करीब चार लोगों पर भेड़िए की हमला किया है। जंगली जानवर द्वारा हमले किए जाने के बाद अब बरेली जनपद के बहेड़ी थाना क्षेत्र के कुछ गांव में भी ग्रामीण दहशत में हैं।

up-news-after-bahraich-now-wild-animals-attacked-in-bareilly-too

हालांकि इस पूरे मामले पर डीएफओ दीक्षा भंडारी द्वारा कहा गया कि अभी तक भेड़िया नहीं देखा गया है। कोई जानवर है जिसने किसानों के ऊपर हमला किया है। उन्होंने यह भी कहा कि वन विभाग की टीम द्वारा गस्त किया जा रहा है। ग्रामीणों से अकेले में घर से न निकलने की अपील भी की गई है।

महिला के ऊपर किया था हमला
दरअसल, बहेड़ी थाना क्षेत्र के जसाई नगर गांव की रहने वाली महारानी देवी नामक एक महिला खेत में काम करने गई थी। महिला का आरोप है कि खेत में काम करने के दौरान भेड़िए ने उनके ऊपर हमला कर दिया। भेड़िया द्वारा उनके चेहरे और कई अन्य जगह पर वार किया गया है।

भेड़िए की हमारे से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी पहुंचाया गया जहां पर उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। महिला द्वारा दावा किया गया है कि भेड़िया द्वारा गांव के कुछ आने लोगों पर भी हमला किया गया है। वही ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के गांव में भी भेड़िया ने कुछ लोगों पर हमला किया है।

ग्रामीण कह रहे भेड़िया लेकिन विभाग कर रहा इनकार
भले ही ग्रामीणों द्वारा गांव में भेड़िए द्वारा आतंक किए जाने के बाद कहीं जा रही है लेकिन वन विभाग के अधिकारी इस बात से इनकार कर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक भेड़िया दिखाई नहीं दिया है ऐसे में भेड़िए नहीं हमला किया है यह स्पष्ट नहीं है।

अधिकारियों द्वारा यह भी कहा गया कि हमला किसी दूसरे जंगली जानवर द्वारा भी किया जा सकता है। वही वन विभाग के अधिकारी गांव में पहुंचकर लोगों से अपील कर रहे हैं की रात के अंधेरे में अकेले ना निकले, इसके अलावा घरों के बाहर न सोए तथा जानवर के हमले की सूचना तत्काल विभाग को दें। फिलहाल अधिकारियों में भाई का माहौल देखने को मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+