UP Nikay Chunav 2023: 11 मई को है बरेली में मतदान, जानिए अब तक क्या रहा है यहां का इतिहास
बरेली नगर निगम में 11 मई को मतदान होना है। यहां 8.32 लाख मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Bareilly News: उत्तर प्रदेश नगर निगम में पहले चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। दूसरे चरण का मतदान 11 मई को है। बरेली नगर निगम में भी चुनाव दूसरे चरण में है। इसे नगर निगम बने 32 साल हुए हैं। आइए एक नजर डालते हैं यहां के अब तक इतिहास पर-
बरेली नगर निगम बने तीस साल से ज्यादा समय हो चुका है। इस काल में भारतीय जनता पार्टी को तीन, सपा को दो और कांग्रेस को एक बार जीत मिली है। 1989 में भाजपा के राजकुमार अग्रवाल ने जीत हासिल की थी। 1995 में यह सीट दोबारा भाजपा के सुभाष पटेल को मिली। वर्ष 2000 में नगर प्रमुख की जगह इसका नाम मेयर हो गया। मेयर सीट बनने के बाद डॉक्टर आईएएस तोमर निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में जीत दर्ज कर चुकेे हैं। 2005-06 में सामान्य वर्ग की महिला सीट हुई। इस बार कांग्रेस की सुप्रिया ऐरन ने जीत दर्ज की। 2012 में सीट सामान्य हुई और इस बार डॉक्टर आईएसतोमर दोबार मेयर बने। 2017 में भाजपा के उमेश गौतम ने जीत दर्ज की।
बरेली नगर निगम में कुल 8.32 लाख हैं। जिसमें सामान्य मतदाता लगभग तीन लाख, ओबीसी व एससी तीन लाख, युवा दो लाख व मुस्लिम मतदाता दो लाख हैं।












Click it and Unblock the Notifications