LIVE Bareilly Nikay Chunav Result 2023: मेयर सीट पर दोबारा भाजपा का कब्जा, उमेश गौतम 56,328 वोटों से जीते

Bareilly Chunav Result 2023 Live Updates: बरेली नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है, जानिए कौन है आगे और कौन चल रहा है पीछे।

bareilly

Bareilly nagar nikay chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव के तहत बरेली मे मेयर और पार्षद पद की सीटों के लिए आज वोटों की मतगणना शुरु।। सभी सीटों का परिणाम आप यहां देख सकते हैं। बरेली में भाजपा के मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम व सपा के मेयर प्रत्याशी डॉक्टर आईएस तोमर हैं। भाजपा व सपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

लाइव अपडेट-

LIVE Feed
May 13, 2023, 4:24 PM IST

28वें चक्र के नतीजे

भाजपा के उमेश गौतम - 167271 सपा समर्थिक डॉ. आईएस तोमर- 110943 कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी- 26975 बसपा के मोहम्मद युसूफ-16862
May 13, 2023, 3:18 PM IST

बरेली नगर निगम पर दोबारा भाजपा का कब्जा

बरेली नगर निगम की मेयर सीट पर भाजपा ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। बीजेपी प्रत्याशी उमेश गौतम ने 56,328 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने 56,328 वोटों से सपा समर्थित डॉ. आईएस तोमर को हराया है।
May 13, 2023, 2:35 PM IST

बरेली में भाजपा प्रत्याशी 53848 वोटों से आगे

बरेली नगर निगम के 19 वे राउंड की मतगणना हो चुकी है। भाजपा मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम - 151791 सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर - 97943 कांग्रेस प्रत्याशी केबी त्रिपाठी - 23840 बसपा प्रत्याशी मोहम्मद यूसुफ - 14973
May 13, 2023, 1:22 PM IST

बरेली: एआईएमआईएम प्रत्याशी फरीकन बेगम ने दर्ज की जीत

बरेली नगर निगम के वार्ड 27 से भाजपा प्रत्याशी मीरा देवी 81 वोट से जीतीं। उन्होंने निर्दलीय अशोक गंगवार को हराया। वार्ड 46 गांधीपुरम से भाजपा प्रत्याशी राम पाल गंगवार को 2455 वोट मिले। उन्होंने निर्दलीय पूनम गंगवार को हराया। वार्ड नंबर 79 चक महमूद से एआईएमआईएम प्रत्याशी फरीकन बेगम ने 585 वोट से सपा के मुशर्रफ अंसारी को हराया। फरीकन को कुल 1346 वोट मिले जबकि मुशर्रफ को 761 वोट मिले। वार्ड 77 से संजीव रस्तोगी विजयी
May 13, 2023, 12:53 PM IST

13वें चक्र की गणना

भाजपा के उमेश गौतम - 113608 सपा समर्थिक डॉ. आईएस तोमर- 68869 कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी- 17018 बसपा के मोहम्मद युसूफ- 10666
May 13, 2023, 12:51 PM IST

बरेली नगर निगम सीट पर भाजपा प्रत्याशी की बढ़त

बरेली नगर निगम में 13वें चक्र की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम को 42 हजार वोटों की बढ़त मिल गई। दूसरे स्थान पर सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर हैं। कुल 2 लाख 27 हजार 675 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है।
May 13, 2023, 11:41 AM IST

बरेली नगर निगम में इन लोगों ने वार्डों से दर्ज की जीत

वार्ड 11 से भाजपा के अजय कुमार रत्नाकर, वार्ड 67 से भाजपा की शशि सक्सेना, वार्ड 76 से निर्लदिय मो. नासिर, वार्ड 72 से मुकेश सिंघल भाजपा से, वार्ड 51 भाजपा महेश राजपूत,वार्ड 2 जाटवपुरा से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी गरिमा कमांडो, सुभाष नगर वार्ड नंबर 21 भाजपा प्रत्याशी शालिनी वर्मा, वार्ड 22 रचित गुप्ता ,वार्ड 17 गौरी पटेल,वार्ड इंग्लिश गंज 76 से मोहम्मद नासिर, बरेली की आंवला नगर पालिका के वार्ड संख्या 2 से कांग्रेस के सभासद प्रत्याशी परवेज वेग ने जीत दर्ज है।
May 13, 2023, 11:35 AM IST

भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम छठे राउंड में भी आगे

बरेली नगर निगम में छठे चक्र की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम 24232 वोटों के आगे निकले। दूसरे स्थान पर सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर हैं। भाजपा के उमेश गौतम को 54073, सपा समर्थिक डॉ. आईएस तोमर को 29841, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी को 7532, बसपा के मोहम्मद युसूफ को 5777 मत मिले हैं।
May 13, 2023, 10:20 AM IST

बरेली में भाजपा के मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम चल रहे आगे

बरेली नगर निगम के पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम आगे चल रहे हैं। उन्हें पहले राउंड में 9079 मिले हैं। वहीं सपा के डॉक्टर आईएस तोमर को 4847 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी 1371 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। बसपा के मोहम्मद युसूफ को 773 वोट मिले।
May 13, 2023, 9:19 AM IST
उत्तर प्रदेश

Bareilly nagar nikay chunav 2023: बरेली में मतगणना शुरु

बरेली नगर निगम में कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं पार्षद पद के 520 उम्मीदवार मैदान में है परसाखेड़ा स्थित वेयरहाउस के गोदाम में महापौर और पार्षद पद के वोटों की गिनती हो रही है। इसके लिए 32- 32 टेबल लगाई गई है।
May 13, 2023, 8:41 AM IST
उत्तर प्रदेश

Bareilly nagar nikay chunav 2023 बरेली में मतगणना शुरु

कोई भी विजयी प्रत्याशी जुलूस नहीं निकालेगा। सीसीटीवी कैमरे से हो रही निगरानी आधे वार्डो के वोट सुबह 8 बजे से 11 बजे तक गिने जाएंगे। आधे वार्डों के वोट 11 बजे से मतगणना खत्म होने तक गिने जाएंगे।
May 13, 2023, 8:12 AM IST
उत्तर प्रदेश

Bareilly nagar nikay chunav 2023: बरेली में मतगणना शुरु

बरेली में कड़े सुरक्षा के बीच शुरु हुआ मतदान
Bareilly nagar nikay chunav 2023: बरेली में मतगणना शुरु
May 13, 2023, 8:07 AM IST

Bareilly nagar nikay chunav 2023 मतगणना शुरु

मतगणना शुरु बरेली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+