बरेली: खड़े ट्रक में घुसा ट्रक, दो की जिंदा जलकर मौत
बरेली। यूपी के बरेली में गुरुवार देर रात परधौली बड़ा बाईपास पर हुआ दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे किनारे खड़े खराब ट्रक में लखनऊ की तरफ से आ रहा चावल से लदा ट्रक जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे से घुसे ट्रक का इंजन फटने से उसमे आग लग गई। हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर की मौके पर जलकर मौत हो गई।

सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुची पुलिस ने फायर बिग्रेड को बुलाकर किसी तरह आग को बुझाकर ट्रक के केबिन में फंसे शवों को बाहर निकालकर पीएम के लिए भेज दिया है। सीबीगंज इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने बताया की चालक और हेल्पर के परिवारवालों को हादसे की सूचना भेज दी गई है। ट्रक ड्राइवर राजीव चहल (36) पुत्र रामकुमार चहल निवासी चौपला कॉलोनी मुहाना जिला सोनीपत व क्लीनर राम चरण पुत्र फूल चंद्र निवासी ग्राम नमोरा थाना मवई जिला फ़ैज़ाबाद की जलकर मौत चुकी थी।












Click it and Unblock the Notifications