11 महीने पोती को गोद में लेकर सड़क पार कर रहे थे दादा-दादी, रौंदते हुए निकल गई गाड़ी

Bareilly news, बरेली। बरेली में थाना सीबीगंज क्षेत्र में सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के तीन लोगों तेज रफ्तार वाहन ने कुचला दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने तीनों को शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

three dead including infant in road accident

भंडारा खाकर लौट रहे थे

घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, भंडारा खाकर लौट रहे बाबा, दादी और 11 महीन की पोती को तेज रफ्तार मैजिक ने कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

three dead including infant in road accident

मौके पर ही तीनों की की मौत

पुलिस के अनुसार, सीबीगंज के चंद्रपुर जोगियान निवासी धारवन गिरि 45 बर्ष अपनी पत्नी मुन्नी देवी 42 वर्ष और ग्यारह महीने की पोती शिवाशीं और बहु कोमल के साथ मंगलवार की देर रात सीबीगंज थाने के सामने हो रहे भंडारे से लौट रहे थे। सड़क पार करते समय रामपुर की तरफ से आ रही टाटा मैजिक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे धारावन गिरि, मुन्नी देवी और शिवांशी गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+