'तुमको मारकर तुम्हारी बीवी को अपना बना लूंगा', आधी रात को रोज फोन आते ही उड़ जाती है पति की नींद

बरेली। यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित 1993 में बनी थ्रिलर प्रेम कहानी फ़िल्म 'डर' तो आपने जरूर देखी होगी। इस फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में सनी देओल, जूही चावला और शाहरुख खान ने निभाई थी। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सामने आया है। यहां एक सिरफिरा परिवार को सुबह से लेकर देर रात तक फोन पर धमकी देता है। वह कहता है सुनीता से मैं शादी करूंगा। तुम्हें मार कर उसे अपना बना लूंगा। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई।

Threatening call to husband by unkonwn in night

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला बरेली जिले के इज्जतनगर थाना क्षेत्र का है। यहां करमपुर चौधरी के रहने वाले सोमवीर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके मोबाइल पर देर रात तक धमकी भरे कॉल आते हैं। कॉल करने वाला कहता है कि तुम्हारी बीवी सुनीता से मैं शादी करूंगा। तुम्हें जान से मार दूंगा। तुम्हें रास्ते से हटा कर उसे अपना बना लूंगा। उसने कई बार फोन पर बात करने से मना किया। जिस पर फोन करने वाले ने उसे धमकी दी। उसके साथ गाली गलौज किया।

फोन नहीं उठाने पर फोनकर्ता अलग-अलग नंबरों से फोन कॉल करता है। इस वजह से पूरे परिवार में डर का माहौल है। सोमवीर ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी शैलेश पांडेय के आदेश पर थाना इज्जत नगर में मोबाइल नंबर अज्ञात मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रूकॉलर पर मोबाइल नंबर सुनील राजपूत के नाम की आईडी पर दिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+