शादियों में खाना खाने के बाद पति-पत्नी करते थे ये गंदी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के बीसलपुर चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह को पकड़ कर कई वाहन चोरियों का खुलासा किया है। चोरी के कई वाहन भी बरामद किए हैं। खास बात यह है कि इसमें पति-पत्नी दोनों साथ में गाड़ियों की चोरी करते थे।

यातायात माह के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पूरे जिले में वाहन चेकिंग का अभियान चल रहा है। इसी के तहत बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के बीसलपुर चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य अंशु कटियार और पत्नी कंचन यादव को गिरफ्तार कर लिया और उनसे वाहन चोरियों की कई घटनाओं का खुलासा हुआ।
अभियुक्तों में एक का नाम अंशु कटियार पत्नी कंचन यादव है जो फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज का रहने वाला है उसके साथ में वाहन चोरी में संलिप्त एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने वाहन चोरों के पास से चोरी की 9 मोटरसाइकिल एक स्कूटी बरामद की है,इसके अलावा वाहन चोरी करने के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं,उनके पास से वाहनों की चाबियां,पिलास,पेचकस आदि बरामद हुए हैं। यह लोग इन उपकरणों के जरिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे।












Click it and Unblock the Notifications