बहन के प्रेमी का राज खुला फिर भाई करने लगा ब्लैकमेल, 50 रुपए के पीछे कर दी हत्या

बरेली। बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में हुए अजहर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अजहर का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसकी बहन का प्रेमी शबाब निकला। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि अजहर ने शबाब को उसकी बहन से बात करते सुन लिया था जिसके बाद से अज़हर आरोपी शबाब को अक्सर रुपए के लिए ब्लैकमेल करता था। घटना वाले दिन भी उसने शबाब से पचास रुपये मांगे थे लेकिन शबाब ने उसे पांच रुपये दिए और अजहर को कहा कि वह चुप रहे लेकिन अजहर मानने के लिए तैयार नहीं हुआ।

sister boyfriend murdered her brother

उसके बाद अजहर जब पड़ोस की शादी में शामिल होने के लिए घर गया तब आरोपी शबाब ने अज़हर को सुनसान गली में ले गया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शबाब ने अपने प्रेमिका के भाई के शव को गोबर के ढेर में छिपाकर फरार हो गया।

sister boyfriend murdered her brother

परिजनों की तहरीर पर जब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के माध्यम से मृतक अजहर के पड़ोसी शबाब पर पुलिस का शक जाहिर हुआ जिसके बाद पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर दिया और अज़हर हत्याकांड का खुलासा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+