साध्वी प्राची ने आजम खान पर साधा निशाना, कहा- देशद्रोहियों के नाम पर नहीं चलेगी यूनिवर्सिटी

बरेली। हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने बरेली जिले में रामपुर सांसद व समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजम खान को अपने कर्मों का फल मिल रहा है। साथ ही जौहर यूनिवर्सिटी के लेकर कहा कि देशद्रोहियों के नाम से हिंदुस्तान में यूनिवर्सिटी नहीं चलेंगी। साध्वी प्राची ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी टूटनी चाहिए।

Recommended Video

    Azam Khan पर Bareilly में बरसीं Sadhvi Prachi, Jauhar University पर क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी
    sadhvi prachi comment on azam khan

    साध्वी प्राची शनिवार को बरेली पहुंची। इस दौरान उन्होंने ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि 'आप लोगों को खुशखबरी दे रही हूं कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही योगी सरकार दो बच्चों का कानून लाने वाले हैं। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में अच्छा काम कर रहे हैं।' इस दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बरेली में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचीं साध्वी प्राची ने गाना गाया।

    आजम खान पर साधा निशाना
    इस दौरान साध्वी प्राची ने आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने कर्मों का फल मिल रहा है। इतना ही नहीं साध्‍वी प्राची ने जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर कहा कि देशद्रोहियों के नाम से हिंदुस्तान में यूनिवर्सिटी नहीं चलेगी। इस यूनिवर्सिटी को टूटना चाहिए। हिंदुस्तान के अंदर भगत सिंह, सुभाष चन्द्र बोस के नाम से यूनिवर्सिटी चलेगी, देशद्रोहियों के नाम से नहीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+