दरवाजा बंद करने के लिए कुंडी लगा रहा था दरोगा का बेटा, यूं मौत के आगोश में समाया
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दरोगा के इकलौते बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दरोगा का बेटा रोज की तरह सुबह 6:30 बजे जिम जाने के लिए दरवाजा बंद करने के लिए कुंडी लगा रहा था। इसी दौरान कुंडी में करंट आ गया और उनके बेटे की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। बारिश होने के कारण कमरे में जलभराव भी था।

पिता के साथ रहकर पढ़ाई करता था बेटा
अमरोहा के राजापुर थाना क्षेत्र के पूरी निवासी देवेंद्र सिंह का बेटा सौरभ सिंह (20) चौकी परिसर में बने कमरों में पिता के साथ रहता था। वह पढ़ाई कर रहा था। रोज की तरह सुबह 6:30 बजे जिम जाने के लिए दरवाजा बंद करने के लिए कुंडी लगा रहा था।

करंट लगने से सौरभ की मौत
इसी दौरान कुंडी में करंट उतर आया, चपेट में आने से सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बेटे को मृत अवस्था मे देख चौकी इंचार्ज फूट-फूट कर रोने लगे।

तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी होते ही एसपी सिटी, सीओ फर्स्ट, सीओ थर्ड, प्रेम नगर कोतवाल बलबीर सिंह, शहर कोतवाल गीतेश कपिल, पूर्वे बिहारीपुर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र राणा, एलआईयू, सूचना विभाग साथी तमाम अधिकारी पहुंचे। शव को बिना पोस्टमार्टम कराए वह अपने घर अमहोरा ले गए। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने शोक जताया है।
-
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications