बरेली: ट्रक ने पुलिस की PCR वैन को मारी टक्कर, दरोगा की मौत, 2 पुलिसकर्मी घायल

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रात पर गश्त करने निकली पुलिस जीप को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बिथरी थाने के एसएसआई की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि यह हादसा बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बाइपास पर हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।

Police van collided with truck in bareilly the death of the inspector

जानकारी के मुताबिक, बिथरी चैनपुर थाने में एसएसआई रणधीर सिंह बुधवार की देर रात गश्त पर थे। तभी बाइपास परतासपुर के पास एक बेकाबू ट्रक ने पुलिस की खड़ी जीप में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दरोगा रणधीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो सिपाही घायल हो गए। जिसके बाद घायल सिपाहियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की गाड़ी से एक्सीडेंट होने के बाद ट्रक चालक ट्रक मोके पर छोड़कर फरार हो गया। अब पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ड्यूटी के दौरान हुई मौत
दारोगा रणधीर सिंह की सड़क हादसे में ड्यूटी के दौरान हुई मौत की खबर लगते ही उनके परिवार में मातम पसर गया। उनकी पत्नी, मां और बच्चो का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना की जानकारी होने पर डीआईजी और एसएसपी समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं। अधिकारियों ने इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बधाया। बता दें कि एसएसआई रणधीर सिंह जिला अमरोहा में थाना धनौरा मंडी के गांव कासिम सराय के रहने वाले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+