स्कूल के पास 13 साल के साहिल की निर्मम हत्या, वजह जानकर पुलिस भी हैरान

बरेलीः बीते शनिवार को जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई थी, जहां एक 13 साल की मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान जब हत्या के कारणों का पता चला तो हर कोई हैरान रह गया।

साइकिल टकराने पर की हत्या

साइकिल टकराने पर की हत्या

दरअसल, साइकिल टकराने के बाद हुए विवाद पर दो लोगों ने 13 साल के मासूम की उसी के आईकार्ड की डोरी से गला घोटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। छात्र साहिल का बस कसूर इतना था कि उसकी साइकिल से आरोपियों की साइकिल टकरा गई थी। साइकिल टकराने के विवाद पर ही उसकी हत्या कर दी गयी।

परिवार का चलाता था खर्च

परिवार का चलाता था खर्च

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला सातवी का 13 बर्षीय छात्र साहिल की 5 अक्टूबर की देर शाम को हत्या कर दी गई थी। छात्र साहिल के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और घर का खर्च चलाने के लिए साहिल सातवीं में पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल के बाद एक कपड़े की सिलाई की दुकान पर काम करता था और वहां से जो पैसा मिलता था, उसी से घर का खर्च चलाता था।

खोजबीन में मिली लाश

खोजबीन में मिली लाश

स्कूल से छुट्टी के बाद वो कपड़े की दुकान पर काम करने जाता था और 5 अक्टूबर की रात 8 बजे जब छात्र घर जा रहा था पर घर नहीं पहुचा। जब खोजबीन शुरू की गई तो 5 अक्टुबर को देर रात उसका शव एक स्कूल के पास झाड़ियों में मिला। जहां उसकी साइकिल और स्कूल बैग पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की जानकारी मिलते ही घर मे कोहराम मच गया ।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ में हुआ खुलासा

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने जब अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शरू की तो चौंकाने वाली बात सामने आई । पुलिस ने जब शुभम और वाहिद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो छात्र की हत्या की जो वजह निकल कर आई उसे सुनकर सब हैरान हो गए। पुलिस की मानें तो घटना वाले दिन जब छात्र स्कूल के बाद घर लौट रहा था तो रास्ते मे उसकी साइकिल आरोपी शुभम और वाहिद की साइकिल से टकरा गई । छात्र साहिल की साइकिल से आरोपियों की साइकिल टकराने के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आरोपियों ने मासूम छात्र की उसके गले मे पड़े आईकार्ड की डोरी से गला दबा कर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ेंः कुशीनगर: पत्रकार की गला रेतकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+