बरेली: दो बहनों का अश्लील वीडियो बनाने और गैंगरेप के 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चार फरार

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दो फुफेरी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चार आरोपियों की तलाश अभी पुलिस कर रही है। बता दें कि 17 नवंबर को दवाई लेने के लिए दूसरे गांव गई दो फुफेरी बहनों को तमंचे की नोक पर अगवा कर वारदात को पांच लोगों ने अंजाम दिया। इस दौरान आरोपियों ने उनका अश्लील वीडियो भी बना लिया था। वीडियो के जरिये दोनों को ब्लैकमेल करते हुए दोबारा बुलाने की कोशिश भी की। मगर वे नहीं गईं तो आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार, मामला बरेली जिले के बेहड़ी थाना क्षेत्र का है। दोनों फुफेरी बहनें 17 नवंबर को दवाई लेने के लिए दूसरे गांव गईं थीं। वहां से वापस आते वक्त गांव से कुछ पहले पांच युवकों ने दोनों को रोक लिया। तमंचा दिखाया और धमकी देकर दोनों को गन्ने के खेत में खींच ले गए। वहां पांचों आरोपितों ने दोनों से सामूहिक दुष्कर्म किया। बचने के लिए वे गिड़गिड़ाती रहीं मगर आरोपितों को रहम नहीं आया। उन्हीं में से दो युवक मोबाइल फोन से वीडियो भी बनाते रहे। इसके बाद यह कहकर जाने दिया कि जब भी बुलाएंगे तब दोनों को आना होगा नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो

आरोप है कि दो दिन पहले भी युवकों ने उन्हें बुलाया, लेकिन वे नहीं गईं। इस पर आरोपितों ने दुष्कर्म का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया। गुरुवार को लड़कियों के परिजनों को भी इसकी जानकारी हुई तो सन्न रह गए। किशोरियों से जानकारी लेने के बाद वे थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म (376डी), आपराधिक घटना के लिए धमकी देना (506), पॉक्सो एक्ट (3/4), 67ए आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्या कहा एसपी देहात संसार सिंह ने

क्या कहा एसपी देहात संसार सिंह ने

एसपी देहात संसार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को बेहड़ी थाना क्षेत्र में परिजनों द्वारा एक तहरीर दी गई है। तहरीर में बताया कि दोनों बहनों के साथ पांच युवकों ने दुष्कर्म किया है। तहरीर में बताया कि घटना 17 नवंबर की है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आया है। तत्काल इस में मुकदमा दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि चार अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+