Mothers Day पर साक्षी मिश्रा ने अपनी मां को याद कर लिखी भावुक कविता, कहा- 'यूं क्या भूल हुई मुझसे जो...'
Mothers Day पर साक्षी मिश्रा ने अपनी मां को याद कर लिखी भावुक कविता, कहा- 'यूं क्या भूल हुई मुझसे जो...'
बरेली, मई 09: इंटरकास्ट मैरिज कर मीडिया की सुर्खियों में आई साक्षी मिश्रा एक बार फिर चर्चाओं में है। दरअसल, साक्षी मिश्रा ने मदर्स-डे पर अपनी मां को याद करते हुए एक भावुक कविता लिखी है। आपको बता दें कि साक्षी मिश्रा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौली की बेटी है। वो 3 जुलाई 2019 को अपने घर से अचानक चली गई थीं। इसके बाद उन्होंने परिवारवालों की मर्जी के खिलाफ अजितेश से प्रेम विवाह कर लिया था। शादी के एक हफ्ते बाद 10 जुलाई को दोनों ने सोशल मीडिया पर बीजेपी विधायक से अपनी जान का खतरा बताते हुए एक वीडियो भी जारी किया था।

साक्षी मिश्रा ने अपनी के लिखीं कविता
साक्षी मिश्रा ने मदर्स-डे के इस खास मौके पर अपनी मां को याद करते हुए एक कविता लिखी हैं। साक्षी ने लिखा, 'मेरे ये नैन तरस गए हैं तुझको देखने को मां। यूं क्या भूल हुई मुझसे जो मिली तुझसे दूर होने की सज़ा..तेरे बिना मेरी फ़ीकी हैं सारी खुशियां..मैं जानती हूं फ़िक्र भी तुझको मेरी बहुत होती होगी।' साक्षी आगे लिखती है कि, 'बस मां मुझे अपनी गोद मे सुला ले एक बार..मुझे गले से लगा ले एक बार..शायद ही तेरे अलावा तुझसे दूर होने का दर्द कोई समझ पाए। बहुत भीड़ हैं इस दुनिया में, कभी-कभी बहुत थक जाती हूं मैं...।'
'मुझे चैन की निंदिया सुला दे एक बार..ना जाने क्यों इतनी दूरिया हो गई तुझसे मां..पता नहीं मां इस समाज की जंजीर को तू कभी तोड़ पाएगी या नहीं। मुझे बस तेरी कमी महसूस होती हैं मां..खुद के लिए कभी नहीं लड़ पाई मां तू..लेकिन मेरे लिए लड़ ले अब इस दुनिया से मां..पोछ कर मेरी आँखों से आंसू अपने पल्लो में छुपा ले मां..अब बस ये दूरिया मिटा दो और मुझे गले से लगा लो मां..Miss u so much mummy..।'
अजितेश के साथ बेहद खुद हैं साक्षी मिश्रा
साक्षी मिश्रा अजितेश से शादी करके काफी खुश हैं। साक्षी सोशल मीडिया के जरिए अपनी जानकारी देती रहती हैं। बीते दिनों साक्षी ने कहा था कि वह शादी के बाद बेहद खुश हैं, क्योंकि पति अजितेश बहुत सपोर्ट करते हैं। साक्षी ने बताया था कि अजितेश का परिवार भी उनका बहुत ख्याल रखता है। बेटी की तरह सब प्यार करते हैं। हालांकि, अपने परिवार की याद तो आती है, क्योंकि जन्म से लेकर अपनी मर्जी से शादी से पहले तक का साथ कम नहीं होता। रक्षाबंधन पर साक्षी ने अपने भाई विक्की को बहुत याद किया था।
साक्षी ने बेटे को दिया जन्म
साक्षी मिश्रा अब अपने पति अजितेश के साथ बेहद खुद हैं। साक्षी मिश्रा ने 9 अगस्त, 202 को एक बेटे को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी अजितेश ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। साक्षी हमेशा से अजितेश की तारीफ करती हैं। इससे पहले इंटरव्यू में साक्षी ने कहा था, अजितेश का परिवार मेरा खयाल बहू की तरह नहीं, बल्कि बेटी की तरह रखता है।' हालांकि, साक्षी अपने परिवार को बहुत मिस करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications