यूपी: बच्चा चोर समझकर दिल्ली पुलिस को भीड़ ने घेर लिया, लोकल पुलिस ने बचाई जान
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में उन्मादी भीड़ ने बच्चा चोर समझकर दिल्ली पुलिस को पीट दिया। बच्चा चोरी की सूचना पर पहुंची भोजीपुर थाने की पुलिस ने किसी तरह भीड़ के चंगुल से पुलिसकर्मियों को छुड़ाया और थाने ले आई। बता दें कि दिल्ली पुलिस की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद बरेली पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। हालांकि डीजीपी ओपी सिंह ने अफवाह फैलाने वालों और हिंसा करने वालों पर रासुका लगाने का आदेश भी जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के भूड़ा गांव का है। गुरुवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाने की पुलिस टीम सादे कपड़ों में आई थी। इस दौरान अफवाह फैल गई कि ये बच्चा चोर गैंग हैं। इसके बाद भीड़ ने दिल्ली पुलिस की टीम को घेर लिया और पिटाई कर दी। बरेली पुलिस की मानें तो पुलिस टीम दहेज उत्पीड़न के एक केस में समन तामील कराने आई थी। इसी दौरान गांव में अफवाह फैल गई। पुलिस की मानें तो दिल्ली पुलिस सादे कपड़े समन तामील कराने आई थी। उन्हें ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ लिया था और पुलिस को सूचना दी। उनके साथ कोई मारपीट की घटना नहीं हुई।
वालंटियर्स कर रहे है लोगों को जागरुक
बता दें कि बच्चा चोरी के अफवाह में उन्मादी भीड़ की हिंसा को रोकने के लिए पुलिस के साथ वालंटियर्स लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। यूपी में फिलहाल तीन लाख से ज्यादा वालंटियर्स यूपी पुलिस की मदद कर रहे हैं। ये वालंटियर्स व्हाट्सएप से लेकर तमाम सोशल मीडिया पर फैली फेक न्यूज़ की जानकारी पुलिस को मुहैया कराने में जुटे हैं। वहीं, सरकारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक भीड़ हिंसा में तीन लोगों की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications