बरेलीः जंगल में ले जाकर तीन लोगों ने किया गैंगरेप और लड़की पर चढ़ा दी मोटरसाइकिल

बरेली। उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार लड़कियों व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लाख दावे करती आ रही है। लेकिन कई ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे प्रदेश में कानून व्यवस्था पर हजारों सवाल कर रही हैं। ताजा मामला बरेली जिले का है, जहां किशोरी का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद पीड़िता को आरोपितों ने बाइक से कूचलने की कोशिश की।

misdeed with minor girl and accused tried to kill victim

जैसे-तैसे पीड़िता ने खुद को बचाया फिर उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में फरीदपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ने पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर किशोरी के बयान दर्ज करने की कोशिश की। लेकिन किशोरी बेहोश पड़ी थी, जिसके चलते बयान दर्ज नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में ले लिया है जबकि दो फरार हैं।

बता दें कि बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की कई महीनों से बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र में मामा के गांव में रह रही थी। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम को किशोरी गली में जा रही थी। इसी दौरान गांव के युवक ने लड़की को रुमाल सूंघा दिया, जिसके बाद वह अपने दो साथियों के साथ उसे बाइक पर बैठाकर जंगल की तरफ ले गए फिर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद पीड़िता को होश आया तो वह भागने लगे।

इस दौरान आरोपितों ने पीड़िता का पीछा कर उसपर बाइक चढ़ा दी, जिसके बाद किशोरी खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिर गई। किशोरी के गिरने के बाद तीनों आरोपित फरार हो गए। राहगीरों ने किशोरी के परिजनों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद परिवार वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने किशोरी को फरीदपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को सूचना दी। सीओ नागेंद्र यादव ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+