महिला से चुनाव हारा तो रंजिश में उसके परिवार के बच्चे की चारा मशीन से काट दी उंगलियां

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में चुनावी रंजिश से जुड़ा हुआ मामला सामने आया है, जहां चारा मशीन से एक बच्चे की तीन उंगलियां काट दी गई। पीड़ित जब मामले की शिकायत के लिए थाने पहुंचा तो पीड़ित की बात सुनने की जगह थाने से लौटा दिया। फिलहाल, बच्चा और उसकी मां बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती है।

miscreants cut off child fingers from fodder machine

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मामला थाना भोजीपुरा के बेकमपुर रिठौरा का है जहां प्रधानी का चुनाव हारने से बौखलाये प्रत्याशी ने अपने साथियों के साथ आठ वर्षीय बच्चे की उंगलियां मशीन में डाल काट दी और परिवार के तीन अन्य लोगों को भी जख्मी कर दिया। पीड़ित परिवार के परिजन नन्हे ने बताया कि तीन साल पहले गांव में प्रधानी के चुनाव हुए थे, जिसमें एक तरफ मोजहम और दूसरी तरफ आसमां खड़ी थी। पीड़ित पक्ष ने आसमां को जितवाया था, तभी से मोहकम पक्ष के लोग इनसे रंजिश मानते हैं।

चारा मशीन में दी उंगलियां

बीते शुक्रवार को मोहकम ने अपने दामाद ताजखां, बबलू, उस्मान के साथ पीड़ित पक्ष पर हमला बोल दिया जिसमें आठ वर्षीय जुबैर के सीधे हाथ को चारा मशीन में डाल दिया जिससे उसकी तीन उंगलियां कट गई और बच्चे की मां जहां को भी पीटा। जहां चार माह की गर्भवती है। साथ ही लियाकत व शाह आलम भी घटना में घायल हो गए। जब पीड़ित परिवार थाने शिकायत को लेकर पहुंचे तो आरोप है कि पुलिस ने नहीं सुनी, क्योंकि ताज खां का भाई साबिर पुलिस विभाग से रिटायर्ड दरोगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+