बरेली: नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 5 मनचले गिरफ्तार
बरेली। उत्तर प्रदेश में महिलाओं, बच्चियों के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाथरस में दलित युवती से कथित गैंगरेप, बलरामपुर में गैंगरेप के बाद हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि बेखौफ मनचले खुलेआम छेड़खानी कर रहे हैं। ताजा मामला बरेली का है, जहां नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आधा दर्जन से ज्यादा लड़कों ने एक लड़की को घेरकर उसके साथ छेड़छाड़ की। उसके कपड़े खींचे और अश्लील हरकतें की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर 5 मनचलों को गिरफ्तार किया है। मामला शीशगढ़ थाना क्षेत्र का है। वीडियो 21 सिंतबर का बताया जा रहा है।

दोस्त के बैठी थी नाबालिग छात्रा
जानकारी के मुताबिक, बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग छात्रा बीते 21 सितंबर को अपने दोस्त के साथ थी। इसी दौरान वहां करीब आधा दर्जन मनचले वहां पहुंच गए और छात्रा को पकड़ कर उसके साथ छेड़छाड़ की। लड़कों ने छात्रा से अश्लील हरकतें की। खुद ही छेड़खानी करते हुए वीडियो भी बनाया। इसके बाद घर पर किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई।
वीडियो वायरल होने पर घरवालों को सुनाई आपबीती
मनचलों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची छात्रा ने डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया। इसी बीच छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। छात्रा के घरवालों ने जब वीडियो देखा तो उनके होश उड़ गए। पूछने पर छात्रा रोने लगी और आपबीती सुनाई। इसके बाद छात्रा के पिता ने शीशगढ़ थाने में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications