मेनका गांधी ने जख्मी गधे को भेजा अस्पताल, डॉक्टरों ने बताई ये बड़ी बात

Bareilly news, बरेली। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का पशु प्रेम सामने आया है। दरअसल, मेनका गांधी ने सुल्तानपुर से एक घायल गधे को इलाज के लिए बरेली स्थित आईवीआरआई भेजा है। जहां पता चला है कि गधे को कैंसर की बीमारी है। बरेली के आईवीआरआई में गधे का इलाज चल रहा है।

maneka gandhi helps cancer affected donkey

ये भी पढ़ें: बरेली लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

सभा के दौरान पड़ी गधे पर नजर

दरअसल सुल्तानपुर में एक सभा के दौरान केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की नजर गधे पर पड़ गई। गधे के पैर से खून बह रहा था, जिसके बाद मेनका गांधी का पशु प्रेम एक बार फिर से जाग गया। मेनका ने तुरंत सुल्तानपुर के डीएम को गधे के इलाज के आदेश दिए।

maneka gandhi helps cancer affected donkey

डॉक्टरों ने कहा- गधे को कैंसर है

डीएम ने तत्काल गधे को इलाज के लिए बरेली के आईवीआरआई भेज दिया। डॉक्टरों ने बताया कि गधे को कैंसर है और उसकी हालत गंभीर है। अगर जल्द उसकी सर्जरी नहीं की गई तो उसका पैर भी काटना पड़ सकता है। गधे की जान को भी खतरा हो सकता है। आईवीआरआई में गधे का इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+