भाई की मौत के 6 महीने बाद उसकी पत्नी को दी मौत, मां ने बताई ये बात

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक जेठ ने संपत्ति विवाद में भाई की पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

man killed his brother wife for property

6 महीने पहले हुई थी महिला के पति की मौत

जानकारी के मुताबिक, बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव दीननगर में 22 वर्षीय विधवा महिला गुड़िया देवी अपने घर में सो रही थी। रात के करीब एक बजे जेठ ने घर में घुसकर उसकी धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर निर्ममता से हत्या कर दी।

जमीन के हिस्से के लिए हत्या

मृतका की सास जगवती के मुताबिक, उसके मंझले बेटे की कैंसर की बीमारी के चलते करीब 6 महीने पहले मौत हो चुकी है। बेटे की मौत के बाद से बड़ा बेटा कल्लू अपनी मां से गुड़िया देवी को घर में रहने और जमीन में से हिस्सा देने को मना करता था।जगवती के मुताबिक, इसी के चलते कल्लू ने गुड़िया की बेरहमी से हत्या कर दी। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+